फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault Triber: देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV का जलवा, 2 साल में 75000 से ज्यादा कारें बिकीं

Tue, 13 Apr 2021 07:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 13 Apr 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
renault triber mpv 7-seater car cheaper renault triber specifications and price in india renault triber safety features renault triber features and price
Renault Triber - फोटो : For Representation Only
Renault Triber 7-Seater Car: फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Renault ने देश में एक और मील का पत्थर छूआ है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी की 75000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। Renault Triber देश की सबसे सस्ती MPV (मल्टी परपज व्हीकल) है। अपने शानदार लुक और स्पेसियस डिजाइन के कारण इस कार को शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में काफी पसंद किया गया है। 
renault triber mpv 7-seater car cheaper renault triber specifications and price in india renault triber safety features renault triber features and price
Renault Triber - फोटो : Renault
बाजार हिस्सेदारी बढ़ी
कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 28 अगस्त 2019 में उतारा था। तब इसकी यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी 1.57 फीसदी थी। Renault Triber की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 20-21 में Triber की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 4.79 फीसदी हो गई है। 
renault triber mpv 7-seater car cheaper renault triber specifications and price in india renault triber safety features renault triber features and price
Renault Triber - फोटो : For Representation Only
कितनी हुई बिक्री
अपने सेगमेंट में यह सबसे सस्ती कार है। अपनी कीमत की वजह से इसकी अच्छी खासी मांग रही है। वित्त वर्ष 2020 (अगस्त 2019 से मार्च 2020 के बीच) में Triber की 33,860 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, वित्त वर्ष 2021 (अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच) में कंपनी ने Triber की कुल 40,956 यूनिट्स बेचीं है। पिछले महीने कंपनी ने Triber को नए अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश किया है। अब यह डुअल टोन रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
renault triber mpv 7-seater car cheaper renault triber specifications and price in india renault triber safety features renault triber features and price
Renault Triber - फोटो : For Representation Only
इंजन पावर
Renault Triber एमपीवी सिंगल पेट्रोल इंजन और चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस कार में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 72 hp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि Triber एमपीवी 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
renault triber mpv 7-seater car cheaper renault triber specifications and price in india renault triber safety features renault triber features and price
Renault Triber - फोटो : Renault India
आकर्षक फीचर्स 
Renault Triber में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 8.0-इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप। इसके साथ ही रिवर्स पार्किंग सेंसर, पावर विंडो और रियर वॉश वाइपर, तीनों पंक्ति में एसी वेंट्स, कूल्ड सेंटर बॉक्स, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टॉर्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed