फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सस्ती कारों में आ रहे हैं महंगी कारों वाले फीचर, परफॉरमेंस में भी हैं दमदार

Mon, 11 Mar 2019 04:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Mar 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid to skoda kodiaq: know the best affordable cars with luxury feature
Maruti is offering big discount

कार खरीदते वक्त हम माइलेज के बाद इंजन परफॉरमेंस और उसके बाद सबसे ज्यादा प्रिफरेंस फीचर्स को देते हैं। वहीं कस्टमर्स की इस जरूरत को अब कार बनाने वाली कंपनियां भी समझ रही हैं। इसलिए अब वे माइलेज और परफॉरमेंस के अलावा कार फीचर्स को तरजीह दे रही हैं। जानते हैं हर सेगमेंट की किस कार में हैं सबसे ज्यादा फीचर...


 

रेनो क्विड

Renault Kwid to skoda kodiaq: know the best affordable cars with luxury feature
2018 Renault Kwid special edition

एंट्री लेवल हैचबैक में रेनो क्विड में रिवर्स पार्किंग कैमरा, पीछे की सीट पर आर्मरेस्ट, 12 वोल्ट इलेक्ट्रिक सॉकेट जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा एसयूवी लुक वाली क्विड में रिअर सीट बेल्ट्स के लिए इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर्स दिए गए हैं। साथ ही, क्विड में 7 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वन टच लेन चेंज इंडीकेटर, फ्रंट स्पीकर, स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।
 

ह्यूंदै सैंट्रो

Renault Kwid to skoda kodiaq: know the best affordable cars with luxury feature
Hyundai santro

एंट्री मिड साइज हैचबैक सैंट्रो को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में पहली बार एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्ट वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिअर एसी वेंट, डुअल टोन केबिन जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा सैंट्रो में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिग डोर लॉक जैसे फीचर भी शामिल हैं। वहीं ड्राइवर साइड एयरबैग के साथ एबीएस स्टैंडर्ड मिलेगा।          
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

Renault Kwid to skoda kodiaq: know the best affordable cars with luxury feature
2018 Maruti Suzuki Swift,

मिड साइज हैचबैक स्विफ्ट के सभी वैरियंट्स में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और डुअल एयरबैग्स के साथ एबीएस स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा एंड्रॉय़ड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्ट के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलैस एंट्री और पुश स्टार्ट सिस्टम मिलेगा। हालांकि जल्द ही फोर्ड फिगो और ग्रैंड आई10 का फेसलिफ्ट आने वाला है, जिनसे स्विफ्ट को तगड़ी टक्कर मिल सकती है।        
 

विज्ञापन

ह्यूंदै एलीट आई20

Renault Kwid to skoda kodiaq: know the best affordable cars with luxury feature
Hyundai Elite i20-1

प्रीमियम हैचबैक एलीट आई20 में फीचर्स की भरमार है। कार में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, कीलेस एंट्री और स्टार्ट-स्टॉप का फीचर के अलावा नेविगेशन के साथ मिररलिंक, एपल और एंड्रॉयड कनेक्टिविटी वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स और एबीएस स्टैंडर्ड मिलता है। इसके अलावा एंटी पिंच पावर विंडोज, स्मार्ट पैडल, 6 एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और स्लाइडिंग फ्रंट ऑर्मरेस्ट जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं कार का इंटीरियर और केबिन बेहद शानदार है।     
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed