आने वाले वक्त में कई कार कंपनियां अपनी कारों का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। मारुति ने भी नई वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने का ऐलान किया है। वहीं मारुति को टक्कर देने के लिए फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो भी अपनी एंट्री सैगमेंट की पॉपुलर कार रेनो क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है। रेनो ने 2018 पेरिस मोटर शो में इसका कॉन्सेप्ट मॉडल लॉन्च किया था। रेनो इस कार को भारत में लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है।
रेनो लाएगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार! सिंगल चार्ज में चलेगी 250 किमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द होगी भारत में लॉन्च
अपने एसयूवी लुक के चलते रेनो क्विड भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। वहीं कम कीमत के चलते भी यह कार ए-सैगमेंट के ग्राहकों को अपनी तरफ खींचती रही है। पेरिस मोटर शो में Renault Kwid का K-ZE कॉन्सैप्ट वर्जन लॉन्च शोकेस करने के बाद कंपनी भारत में इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यूरोप में रेनो कंपनी टॉप इलेक्ट्रिक कार सेलर कंपनियों में से एक है।
पहले होगी चीन में लॉन्च
भारत सरकार जिस तरह से प्रदूषण से निबटने के लिए इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा दे रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेप कर रही है, उसे देखते हुए कार कंपनियां जल्द से जल्द अपनी ई-कारें यहां लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है। रेनो की इस कार को सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद भारत समेत अन्य देशों में इसे लॉन्च किया जाएगा। K-ZE को चीन में e-GT न्यू एनर्जी ऑटोमोटिव कंपनी बनाएगी।
फुल सिंगल चार्ज पर चलेगी 250 किमी
रेनो इलेक्ट्रिक क्विड की खासियत है कि यह फुल सिंगल चार्ज पर 250 किमी चलेगी। साथ ही, इस कार में डबल चार्जिंग फीचर भी होगा, जिसका फायदा यह होगा कि यह डोमेस्टिक और पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों जगहों पर आसानी से चार्ज हो सकेगी। रेनो इलेक्ट्रिक क्विड चार्जिंग पोर्ट कार ही दाहिनी ओर दिया गया है। क्विड इलेक्ट्रिक में स्टाइलिश हेडलैंप्स, नए डिजाइन वाले ग्रिल, न्यूली डिजाइन बंपर और बड़े फॉग लैंप्स मिलेंगे। साथ ही इसमें सेंट्रल टच स्क्रीन, रिवर्स कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है। हालांकि इसका डायमेंशन लगभग रेनो क्विड की ही तरह होगा।
6 लाख हो सकती है कीमत
कंपनी ने भारत में इसे जल्द लॉन्च करने के लिए निसान मोटर्स से साझेदारी की है। निसान की इलेक्ट्रिक कार Nissan Leaf पूरी दुनिया में बेस्ट सेलिंग कारों में से है। वहीं निसान भी भारत में अपनी इस कार को जल्द ही लॉन्च करेगी। रेनो कोड नेम आरबीसी के तहत इस कार की भारत में टेस्टिंग भी कर रही है। Renault Kwid के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत करीब 6 लाख रुपए तक की हो सकती है, जो मौजूदा वेरिएंट से महंगी होगी।