फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Patanjali बन सकती है IPL 2020 की स्पॉन्सर, बाबा रामदेव की कंपनी दिखा रही दिलचस्पी

Mon, 10 Aug 2020 12:30 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 10 Aug 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev Patanjali Considers Bidding For Ipl 2020 Title Sponsorship
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में अब एक स्वदेशी कंपनी भी शामिल हो गई है। बीते दिनों बीसीसीआई ने चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के साथ अपने करार को रद्द कर दिया। इसके बाद तमाम कंपनियों के साथ योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि भी आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी द्वारा इस बात की पुष्टि भी की गई है।



Baba Ramdev Patanjali Considers Bidding For Ipl 2020 Title Sponsorship
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा है कि हम इस साल आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप के बारे में विचार रहे हैं। हम पतंजलि ब्रांड को एक वैश्विक मंच पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए यह लीग बेहतरीन मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बीसीसीआई को इसके लिए एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

Baba Ramdev Patanjali Considers Bidding For Ipl 2020 Title Sponsorship
patanjali food and herbal park - फोटो : अमर उजाला

बाजार के जानकारों का मानना है कि एक चीनी कंपनी के विकल्प के तौर पर एक राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में पतंजलि का दावा बहुत मजबूत है। मगर उनका यह भी कहना है कि पतंजलि में मल्टीनेशनल ब्रांड के तौर पर दूसरे ब्रांड के मुकाबले क्षमता की कमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ramdev Patanjali Considers Bidding For Ipl 2020 Title Sponsorship
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाएगा और माना जा रहा है कि शुरुआती कुछ मुकाबलों में स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे। बावजूद इसके मीडिया पर इसके असंख्य विज्ञापन होंगे। वीवो के हाथ खींच लेने के बाद बीसीसीआई नए प्रायोजक तलाश कर रही है। हालांकि अभी इसके लिए टेंडर जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Baba Ramdev Patanjali Considers Bidding For Ipl 2020 Title Sponsorship
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

वीवो के हटने के बाद आईपीएल का प्रायोजक बनने के लिए बायजू, अमेजॉन, रिलायंस जियो, फैंटसी स्पोर्टस कंपनी ड्रीम 11 और कोका कोला इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में हैं। वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed