Mahindra ने Valentine's Day के मौके पर भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर को शानदार तोहफा दिया। महिन्द्रा की बहु प्रतिक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 आखिरकार गुरुवार को लॉन्च हो गई। एक्सयूवी 300 को 3 वैरियंट्स और एक ऑप्शनल वैरियंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि कार के फीचरों की जानकारी पहले ही दी चुकी है, लेकिन आधिकारिक लॉन्चिंग आज ही हुई। वहीं XUV300 का मुकाबला Ford Ecosport, Tata Nexon और Maruti Suzuki Vitara Brezza से है। वहीं डिजाइन के मामले में यह Hyundai Creta पर भी भारी पड़ रही है।
ज्यादा चौड़ाई और ज्यादा व्हीलबेस
2 of 12
Mahindra XUV300 red color
महिन्दद्रा एक्सयूवी 300 को सांगयोंग टिवोली पर तैयार किया गया है। हालांकि कार के डिजाइन में टिवोली के मुकाबले बहुत सारे बदलाव किए गए हैं, ताकि इसे चार मीटर के दायरे में लाया जा सके। हालांकि सब-4 मीचर सेगमेंट में आने के बाद भी एक्सयूवी 300 में ज्यादा चौड़ाई और ज्यादा व्हीलबेस दिया गया है।
6 कलर ऑप्शन में मिलेगी
महिंद्रा की नई एसयूवी 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। महिंद्रा ने नए एसयूवी में सेफ्टी को देखते हुए एयरबैग, एबीएस, फोर व्हील डिस्क ब्रेक दिए हैं।
7 एयरबैग्स का फीचर
4 of 12
Mahindra XUV300 tyre size
इसके अलावा स्टैंडर्ड वैरियंट में भी एयरबैग्स, एबीएस, चारों पहियों में डिस्कब्रेक, पॉवर विंडो, एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं इसके W8 (O) वैरियंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सनरूफ, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टच स्क्रीन के साथ 7 एयरबैग्स का फीचर दिया गया है।
डिजाइन चीता से प्रेरित
कार के बेस वेरिएंट में ड्युल एयरबैग दिए गए हैं। कार के एक्सटीरियर की बात करें तो यह चीता से प्रेरित है। कार में लेदर सीटें, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल टोन इंटीरियर, अडजस्टेबल बूट फ्लोर, मल्टीपर्पज सेंटर कंसोल बॉक्स, आगे व पीछे कप होल्डर, फ्रंट स्टोरेज ट्रे, डैशबोर्ड पर अपर ओपन ट्रे, फ्रंट स्टोरेज ट्रे, बड़ा ग्लोवबॉक्स, चारों दरवाजों पर बोटल होल्डर जैसे फीचर दिए हैं।