आमतौर पर चाय बेचना एक छोटा-मोटा बिजनेस माना जाता है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स ऐसा भी है जो सिर्फ चाय बेचकर हर महीने 12 लाख रुपये कमाता है तो। आपको शायद इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन ये बिल्कुल सच है।
2 of 5
Yewle Tea House
- फोटो : Social media
इस चाय की दुकान का नाम है 'येवले टी हाउस' जो पुणे में स्थित है। यह शहर के कुछ फेमस स्टॉल्स में से एक बन चुका है। येवले टी हाउस के को-फाउंडर नवनाथ येवले ने पिछले साल दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कि वह बहुत जल्द इसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने वाले हैं।
3 of 5
Yewle Tea House
- फोटो : Social media
नवनाथ येवले अपने टी हाउस के जरिए लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं। फिलहाल पूरे पुणे शहर में येवले टी स्टॉल के तीन सेंटर हैं और हर सेंटर पर करीब 12 लोग काम करते हैं। नवनाथ अपने इस कारोबार के जरिए हर महीने करीब 12 लाख रुपये कमाते हैं।
4 of 5
Yewle Tea House
- फोटो : Social media
एक इंटरव्यू के दौरान नवनाथ ने बताया था कि चाय के प्रति भारत के अटूट प्रेम को देखकर एक ब्रांड नेम में बदलने का विचार उन्हें साल 2011 में आया था। उनका कहना है कि यहां कई चाय प्रेमी हैं और उनमें से अधिकांश को वह स्वाद नहीं मिलता, जिसकी वे इच्छा रखते हैं। इसलिए हमने चार साल तक चाय का अध्ययन किया, चाय की गुणवत्ता को अंतिम रूप दिया और एक बड़े ब्रांड के जरिए चाय बनाने का फैसला किया।
5 of 5
Yewle Tea House
- फोटो : Social media
नवनाथ का कहना है कि वह प्रतिदिन 3,000 से 4,000 कप चाय बेचते हैं। उनकी दुकान पर हर वक्त लोगों की भीड़ लगी रहती है। उनका इरादा देशभर में करीब 100 टी स्टॉल खोलने का है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सके।