फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति की ईदी बनी लाखों युवाओं के लिए मिसाल, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे सलामी

Sat, 01 Aug 2020 12:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 01 Aug 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind gifted sports bicycle to a school boy Riyaz
राष्ट्रपति ने रियाज़ नाम के छात्र को ईदी में स्पोर्ट्स साइकिल भेंट की - फोटो : Twitter/@rashtrapatibhvn
देशभर में आज ईद-उल-अजहा (Eid Al-Adha 2020) मनाया जा रहा है। हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहा है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मौके को और भी खास बना दिया है। इस बार ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले राष्ट्रपति कोविंद ने रियाज़ नाम के लड़के को ईदी में साइकिल गिफ्ट की है। राष्ट्रपति की इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। ऐसे में कुछ बातों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जैसे यह ईदी क्यों खास है? रियाज़ कौन है? और राष्ट्रपति ने उपहार में साइकिल ही क्यों दिया?
President Ram Nath Kovind gifted sports bicycle to a school boy Riyaz
राष्ट्रपति ने रियाज़ नाम के छात्र को ईदी में स्पोर्ट्स साइकिल भेंट की - फोटो : @rashtrapatibhvn

कौन है रियाज़?


रियाज़, दिल्ली के सर्वोदय बाल विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है। रियाज़ गाजियाबाद के एक भोजनालय में डिशवॉशर का काम करता है।
President Ram Nath Kovind gifted sports bicycle to a school boy Riyaz
राष्ट्रपति ने रियाज़ नाम के छात्र को ईदी में स्पोर्ट्स साइकिल भेंट की - फोटो : Twitter/@rashtrapatibhvn

राष्ट्रपति ने क्यों दी साइकिल?


राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर के साथ लिखा गया है, "राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करना!"

ट्वीट में आगे बताया गया है कि राष्ट्रपति कोविंद ने स्कूली छात्र रियाज़ को एक रेसिंग साइकिल उपहार में दिया है, जो एक टॉप क्लास साइकिल चालक बनना चाहता है। राष्ट्रपति ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन बनने और कड़ी मेहनत के जरिए अपने सपने को साकार करने की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind gifted sports bicycle to a school boy Riyaz
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना ने बदल दी साइकिल बाजार की किस्मत


कोरोना काल में जहां कई व्यापार धराशायी हो गए वहीं साइकिल बाजार के लिए यह वरदान बन गया है। कोरोना काल में बंपर मांग से दुकानदार भी हैरान हो गए। साइकिल बाजार में मई महीने से ही मांग बढ़ने लगी थी, जो जून महीने में और भी तेजी से बढ़ी। हैरानी की बात तो यह है कि दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में भी साइकिल की मांग में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind gifted sports bicycle to a school boy Riyaz
फाइल फोटो - फोटो : PTI

भारत में साइकिल का कारोबार


भारत में साइकिल का कारोबार करीब 7,000 करोड़ रुपये का है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के बाद से साइकिल की मांग में तेजी से बढ़ोतरी आई है। ज्यादा तर डीलर्स का कहना है कि कोरोना काल से पहले के मुकाबले साइकिल की मांग और भी ज्यादा बढ़ी है। कई साइकिल विक्रेताओं का कहना है कि पहले उनके यहां दिन भर में 4 से 5 ग्राहक आते थे, लेकिन अब दिन भर में 12 से 15 आ रहे हैं। कई दुकानदारों का कहना है कि कोरोना काल में उनकी बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed