फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई हार्दिक पांड्या के बेटे की पहली PHOTO, साफ झलक रही पिता बनने की खुशी

Sat, 01 Aug 2020 11:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 01 Aug 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya shares first picture of baby boy, after becoming father
अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हार्दिक - फोटो : इंस्टाग्राम

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में पिता बने हैं। 30 जुलाई को उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने बच्चे को जन्म दिया। यह खुशखबरी खुद हार्दिक ने दुनिया से साझा की थी, अब दो दिन बाद इस स्टार किड की पहली तस्वीर सामने आई है।

Hardik Pandya shares first picture of baby boy, after becoming father
अपने बेटे के साथ हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम

हार्दिक ने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। पांड्या ने शनिवार को सोशल मीडिया पर  फोटो शेयर की है, जिसमें वो अस्पताल में अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। बेहद प्यारी इस तस्वीर में हार्दिक के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है।

Hardik Pandya shares first picture of baby boy, after becoming father
हार्दिक पांड्या - फोटो : self

फोटो शेयर करके हार्दिक ने लिखा, 'भगवान का आर्शीर्वाद।' इस पोस्ट में उन्होंने नताशा को भी टैग किया है। देखते ही देखते तस्वीर इंटरनेट पर छा गई और जमकर वायरल हो रही है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटिज तक हार्दिक-नताशा को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya shares first picture of baby boy, after becoming father
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक - फोटो : social media

इससे पहले 31 मई को हार्दिक ने अपने घर में आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए नताशा के गर्भवती होने की बात दुनिया से कही थी। 'गोदभराई' समारोह के दौरान बड़े भाई क्रुणाल पांड्या, भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थी, नताशा ने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की थीं।

विज्ञापन
Hardik Pandya shares first picture of baby boy, after becoming father
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

1 जनवरी 2020 को भी पांड्या ने दुनिया को अपनी सगाई की खबर से चौंका दिया था। नए साल के मौके पर सर्बियाई मूल की मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से दुबई में समंदर की लहरों के बीच सगाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed