भारत में लांच होने वाली पहली इंटरनेट एसयूवी एमजी हेक्टर अगले महीने लांच होने जा रही है। Morris Garages की यह पहली एसयूवी होगी, जो आधिकारिक तौर पर भारत में लांच होगी। इसकी लांचिंग के साथ ही इसकी ऑफिशियली बुकिंग शुरू हो जाएगी।
15 मई को लांचिंग
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी हेक्टर की लांचिंग इस महीने 15 मई को होगी, वहीं 15 मई के बाद डीलरशिप पर इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। अपने सेगमेंट में हेक्टर सबसे लंबी गाड़ी होगी, जिसकी लंबाई 4,655 एमएम, चौड़ाई 1,835 एमएम और ऊंचाई 1,760 एमएम है। वहीं इसमें बड़े 10 स्पोक, टू-टोन अलॉय व्हील्स और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।
काले रंग की हनीकॉम्ब ग्रिल
एमजी हेक्टर में फ्रंट में क्रोम लाइनिंग के साथ काले रंग की हनीकॉम्ब ग्रिल मिलेगी और साथ ही सेंटर में एमजी लोगो होगा। साथ ही क्रोम फिनिशिंग वाला हेडलैंप क्लस्टर, फ्रंट बंपर, व्हील आर्क, इंटीग्रेटेड टर्निंग सिग्नल के साथ बड़े ORVM, रूफ रेल्स के साथ फ्लॉटिंग रूफ डिजाइन, ट्विन एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें फॉक्स डिफ्यूजर और ट्राएंगुलर एग्जास्ट टिप मिलेगा।
बेज और ग्रे कलर स्कीम
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें बेज और ग्रे कलर स्कीम मिलेगी। पॉवर एडजस्टेबल सीट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कलर एमआईडी जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसमें बड़ी 10.4 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले और एडवांस iSmart कनेक्टिविटी, बिल्ट-इन एप्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर मिलेंगे। iSmart नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी की मदद से कार में कई सर्विसेज पर कंट्रोल किया जा सकता है।
‘हैलो एमजी’ बोल कर एक्सेस
5 of 6
MG Hector SUV India Launch
हेक्टर के वॉयस असिस्टेंस सिस्टम को ‘हैलो एमजी’ बोल कर एक्सेस किया जा सकता है। जिसके बाद 100 से ज्यादा फंक्शंस जैसे सनरूफ खोलना और बंद करना जैसे फीचर शुरू कर सकेंगे। इस सिस्टम को माइक्रोसॉफ्ट, अनलिमिट, सिस्को की मदद से विकसित किया गया है। वहीं हेक्टर में टॉम टॉम आईक्यू मैप्स, गाना प्रीमियम, और एक्यूवेदर जैसे प्रीलोडेड एप्स दी गई हैं। एमजी मोटर्स कुछ सालों तक अपने ग्राहकों को फ्री में डेटा उपलब्ध कराएगा। डेटा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट, को दी गई है।