फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Porsche की यह नायाब कार इस गलती की वजह से नहीं हो पाई नीलाम

Thu, 22 Aug 2019 09:00 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 22 Aug 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Porsche Type 64 auction ends in boos after blunder in California
पोर्श Type 64 - फोटो : Social

Porcshe Type 64 एक नायाब रेस कार है और इसकी नीलामी 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 1.43 अरब रुपये में होने की उम्मीद थी। लेकिन आयोजकों की गलती के चलते यह नीलाम नहीं हो सकी।


क्या है ये पूरा मामला आइये जानते हैं। 

रेसिंग कार है Porcshe Type 64

Porsche Type 64 auction ends in boos after blunder in California
पोर्श Type 64 - फोटो : Social

साल 1939 में बनी Porcshe Type 64 कार की शनिवार को कैलिफोर्निया में नीलाम होनी थी। माना जा रहा था कि इस कार की नीलामी 20 मिलियन डॉलर में होगी लेकिन लेकिन आयोजकों की गलती के चलते यह नीलाम नहीं हो पाई। हालांकि 17 मिलियन डॉलर यानी करीब 1.22 अरब रुपये तक बोली पहुंचने के बाद भी यह कार नीलाम नहीं हो पाई। अगर यह कार नीलाम हो जाती तो पोर्श की अब तक की सबसे महंगी नीलाम होने वाली कार बन जाती।

सुनने में हुआ कंफ्यूजन

Porsche Type 64 auction ends in boos after blunder in California
पोर्श Type 64 - फोटो : Social

बताया जा रहा है कि Porsche Type 64 कार की नीलामी ऑक्शन कंपनी RM Sotheby's के द्वारा की जा रही थी। इस कार की बोली शुरू होने इस नीलामी करने वाले ग्राहक ने इसकी शुरुआती बोली 13 मिलियन डॉलर घोषित की थी। लेकिन सुनने में कंफ्यूजन के चलते वहां लगी स्क्रीन पर इसे 13 मिलियन डॉलर  की जगह 30 मिलियन डॉलर दिखाया गया। जिसकी वजह से वहां मौजूद कुछ लोग भी हैरान हुए। फिर बाद में भी यही गलती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सुधारा गलती को

Porsche Type 64 auction ends in boos after blunder in California
पोर्श Type 64 - फोटो : Social

इसके बाद फिर से नीलामी करने वाले एक शख्स ने 14 मिलियन डॉलर की बोली लगाई लेकिन स्क्रीन पर 40 मिलियन डॉलर दिखाई दिया। वहीं 15 मिलियन डॉलर बोलने पर 50 मिलियन डॉलर और 17 मिलियन डॉलर बोलने पर 70 मिलियन डॉलर स्क्रीन पर दिखाया गया। हालांकि जब इस गलती को देखा गया तो इसे ठीक भी कर दिया गया था लेकिन उसके बाद ग्राहकों की बोली ही आनी बंद हो चुकी थी। और इस तरह एक शानदार नायाब Porsche Type 64 कार नीलाम नहीं हो पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed