देश में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कटने शुरू हो गए हैं। कई राज्यों ने इसे लागू भी कर दिया है। लेकिन ताजा मामला गुजरात का है, जहां अब तक का सबसे महंगा चालान काटा गया है। अहमदाबाद में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आरटीओ ने देश की सबसे महंगी कारों में शामिल लग्जरी स्पोर्ट्स कार का चालान काटा है। चालान भी इतना कि आम नागरिक के सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक जाए। चालान की कीमत तो एक अच्छी खासी नई छोटी एसयूवी का बेस वेरियंट तक खरीदा जा सकता है। वहीं न तो कार मालिक ने कोई एक्सीडेंट किया था और न ही रेड लाइट जंप की थी। जानते हैं क्यों कटा इतना महंगा चालान...
कटा देश का अब तक का सबसे महंगा चालान, सुन कर हो जाएंगे बेहोश!
Porsche 911 स्पोर्ट्स कार
अहमदाबाद पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस कार का उन्होंने चालान काटा, वह कोई छोटी-मोटी कार नहीं है। बल्कि इसकी कीमत करोड़ों में है। वह कार है Porsche 911 स्पोर्ट्स कार। नाम सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। पुलिस ने कार के फोटो भी ट्वीट किए हैं।
9.80 लाख रुपये का चालान
ट्वीट में पुलिस ने बताया है कि Porsche 911 स्पोर्ट्स कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और न ही उसके मालिक के पास कार के दस्तावेज थे। जिसके चलते पुलिस ने चालान काटा। पुलिस ने कार का 9.8 लाख रुपये का चालान काटा है। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा चालान माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मालिक ने जुर्माने की राशि चुका दी है।
During a routine checking in Ahmedabad West. Porsche 911 was caught by PSI MB Virja. The vehicle had No Number Plate and Valid Documents. Vehicle detained and slapped fine of Rs. 9 Lakh 80 Thousand (9,80,000 INR). #AhmedabadPolice #Rules4All pic.twitter.com/runtd5k8dX— Ahmedabad Police (@AhmedabadPolice) November 29, 2019
माइलेज और कीमत
Porsche 911 की पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, मौजूदा Porsche 911 में 2,981 सीसी का इंजन लगा है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है। यह दो सीटर कार है, जिसकी लंबाई 4,519 एमएम, चौड़ाई 1,852 एमएम और व्हीलबेस 2,450 एमएम है। Porsche 911 स्पोर्ट्स कार वेरियंट और फ्यूल के आधार पर 9.0 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग दो करोड़ रुपये से शुरू है।
जुर्माने की राशि में आ जाएंगी ये गाड़ियां
गुजरात पुलिस ने जिस Posrche 911 का चालान 9.8 लाख रुपये का काटा है, उसमें कई महंगी गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं। दस लाख के अंदर KIA Seltos, मारुति की Vitara Brezza, Tata की Nexon, Mahindra की XUV300 जैसी गाड़ियों के शुरुआती वेरियंट् खरीदे जा सकते हैं।
शुरुआती वेरियंट (एक्स-शोरूम कीमत)
KIA Seltos: 9.69 लाख रुपयेMaruti Vitara Brezza: 7.63 लाख रुपये
Tata Nexon: 6.69 लाख रुपये
Mahindra XUV300: 8.1 लाख रुपये
Hyundai Venueः 6.50 लाख रुपये
Honda City: 9.81 लाख रुपये