भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री को 'एजेंडा' के तहत ट्रोल किया जा रहा है। शनिवार को विराट ने एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि भारत के कोच इस धारणा से कम से कम प्रभावित हैं कि वह कप्तान के हां में हां मिलाएं।
2 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
'इंडिया टूडे' के विशेष शो 'इंशप्रेशन' में भारतीय कप्तान कोहली ने शास्त्री ने ‘साहस’ के साथ ‘बिना हेलमेट’ के तेज गेंदबाजों का सामना किया और सलामी बल्लेबाज के रूप में 41 की औसत से रन बनाए जो मौजूदा कोच के आलोचकों को कड़ा जवाब है। मुझे लगता है कि इन चीजों में से अधिकांश एजेंडा से प्रभावित हैं और मैं नहीं जानता कि किसका, क्यों और किसके लिए, लेकिन इस तरीके से झूठ को स्वीकार करना, यह 'एजेंडा आधारित' करने के अलावा कुछ भी नहीं हो सकता है। मगर रवि भाई ऐसे व्यक्ति हैं जो इन चीजों की बिलकुल परवाह नहीं करते।'
3 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट ने शास्त्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में शुरुआत करते हुए शास्त्री ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और 1985 के विश्व सीरीज क्रिकेट में प्रसिद्ध 'चैंपियन ऑफ द चैंपियंस अवार्ड' भी जीता। कोहली ने सभी का समर्थन करते हुए मुख्य कोच के रूप में उनका समर्थन किया।
4 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रोल करने वालों को मैसेज देते हुए कोहली ने कहा, ‘10वें नंबर से सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा गया और सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 41 के औसत से रन बनाए। वह किसी ऐसे व्यक्ति से परेशान नहीं होने वाले जो घर में बैठकर उनकी ट्रोलिंग कर रहा हो क्योंकि अगर आप उनकी जैसी उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति की ट्रोलिंग करना चाहते हैं तो चलिए फिर उन गेंदबाजों का सामना कीजिए, जो उन्होंने किया है वह कीजिए, ऐसा करने के लिए हौसला चाहिए, इसके बाद उनके साथ बहस कीजिए।’