भारत में महंगी परफॉर्मेंस बाइक्स की सेल में पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि हाई परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट में अभी तक सिर्फ कुछ ही मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध रहते थे। लेकिन अब परफॉर्मेंस बाइक्स के कई मॉडल्स आप कम रेंज में भी खरीद सकते हैं।आज हम उन्ही कुछ मॉडल्स की जानकारी आपको देंगें। जिन्हें आप 1 लाख रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।
होंडा सीबी होर्नेट 160
होंडा की सीबी होर्नेट160 आर बाइक के डिजाइन में परिवर्तन करने के बजाय कंपनी ने नए कलर और ग्राफिक्स के साथ इसे पेश किया है। भारत में इसकी कीमत 84,675 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इसमें 162.7सीसी इंजन दिया गया है जो 14.9बीएचपी की पॉवर और 14.5एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
बजाज अवेंजर्स 220
रॉयल एनफील्ड के लुक से इंस्पायर यह बाइक 220सीसी इंजन के साथ आती है। यह 19बीएचपी का पावर और 17.5एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी कीमत 94,464 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। इसके क्रूज और स्ट्रीट, दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं।
टीवीएस अपाचे आरटीआर 2004वी
स्पीड के मामले में इस बाइक का कोई तोड़ नही है।इसमें 197सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो 20.5बीएचपी का पावर और 18.1एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके रियर में रेस-ट्यून्ड केवाईबी मोनोशॉक और डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है। इसकी कीमत 95,185 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
बजाज पल्सर 200एनएस
बजाज की यह बाइक देखने में केटीएम 200 ड्यूक जैसी लगती है। जिसमें 200सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। यह 9,500आरपीएम पर 23.5बीएचपी का पावर और 18.3एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें बजाज की ट्रिपल स्पार्क प्लग टेक्नोलॉजी दी गई है यह एबीएस वेरिएंट में भी उपलब्ध है। बजाज की इस बाइक की कीमत 98,714 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।