फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai बनी देश की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल्स निर्यातक कंपनी, 6 फीसदी बढ़ा निर्यात

Sun, 19 Jan 2020 06:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
passenger vehicle sales in india 2019 siam india hyundai motor india maruti suzuki india
Hyundai Grand i10 NOIS - फोटो : Amar Ujala
देश से पैसेंजर व्हीकल्स का निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों यानी अप्रैल से दिसंबर 2019 के दौरान 5.89 फीसदी बढ़कर 5,40,384 इकाई पर पहुंच गया। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने सबसे अधिक 1.45 लाख यात्री वाहनों का निर्यात किया।


Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में यात्री वाहनों का निर्यात 5,40,384 इकाई रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,10,305 इकाई रहा था। 
passenger vehicle sales in india 2019 siam india hyundai motor india maruti suzuki india
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI
इस दौरान कारों का निर्यात 4.44 प्रतिशत बढ़कर 4,04,552 इकाई पर पहुंच गया। वहीं यूटिलिटी वाहनों का निर्यात 11.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,33,511 इकाई रहा। वहीं वैन का निर्यात 17.4 प्रतिशत घटकर 2,810 इकाई से 2,321 इकाई पर आ गया। 

दक्षिण कोरिया की कंपनी ने समीक्षाधीन अवधि में 1,44,982 यात्री वाहनों का निर्यात किया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 15.17 प्रतिशत अधिक है। कंपनी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लातिनी अमेरिका, आस्ट्रेलिया और एशिया प्रशांत के 90 देशों को निर्यात करती है।
passenger vehicle sales in india 2019 siam india hyundai motor india maruti suzuki india
Maruti car Showroom
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकार एस एस किम ने कहा, "कुल 1,44,982 इकाइयों के निर्यात और 26.8 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ हुंदै ने एक बार फिर निर्यात बाजार में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। अपने शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रांडों के जरिये निर्यात बाजार में कंपनी का दबदबा बना हुआ है।" 

अप्रैल-दिसंबर की अवधि में Ford India (फोर्ड इंडिया) का निर्यात 12.57 प्रतिशत घटकर 1,06,084 इकाई रह गया। वहीं घरेलू कार बाजार की अग्रणी कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) का निर्यात 1.7 प्रतिशत घटकर 75,948 इकाई रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
passenger vehicle sales in india 2019 siam india hyundai motor india maruti suzuki india
Volkswagen Vento Facelift 2019 - फोटो : AmarUjala
वहीं समीक्षाधीन अवधि में Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) का निर्यात 39.97 प्रतिशत बढ़कर 60,739 इकाई पर पहुंच गया। General Motors India (जनरल मोटर्स इंडिया) का निर्यात 54,863 इकाई रहा। General Motors ने घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री बंद कर दी है।

अप्रैल-दिसंबर में Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) का निर्यात 47,021 इकाई रहा। Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) का निर्यात 12,496 इकाई और रेनो इंडिया का 12,096 इकाई रहा।
विज्ञापन
passenger vehicle sales in india 2019 siam india hyundai motor india maruti suzuki india
Toyota Glanza - फोटो : Google
घरेलू वाहन कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) का निर्यात 10,017 इकाई रहा। वहीं समीक्षाधीन अवधि में Toyota Kirloskar (टोयोटा किर्लोस्कर) मोटर का निर्यात 8,422 इकाई रहा। Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया)ने इस दौरान 3,316 इकाइयों का निर्यात किया।

इस दौरान FCA India (एफसीए इंडिया) ने 2,391 इकाई और Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने 1,842 इकाई का निर्यात किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed