{"_id":"5be65f03bdec2269724a82ab","slug":"old-car-will-give-a-new-luxury-felling-just-to-make-small-changes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी कार खरीद कर कराएं ये काम बन जाएगी एकदम ब्रांड न्यू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पुरानी कार खरीद कर कराएं ये काम बन जाएगी एकदम ब्रांड न्यू
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
car modification
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी का सपना होता है एक ब्रांड न्यू कार खरीदना,लेकिन हर कोई अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाता है। अगर आप भी एक कार लेने का प्लान बना रहें हैं वो भी लेटेस्ट मॉडल की। तो आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं। नई कार न सही पूरानी कार खरीद लिजिए और उसमें एक बढ़िया मॉडिफिकेशन करा कर बना लिजिए ब्रांड न्यू। आइए बताते हैं कैसे
car wash
तो कार को ले जाएं सेकेंड हैंड कार के डिजाइनर्स के पास और सबसे पहले कार के एक्सटीरियर को अच्छे से धुलवायें और अन्दर पॉलिश कराएं। इसके बाद कार में आप फोम वाश का इस्तेमाल भी करा सकते हैं। जिससे आपको कार के स्क्रैच हटाने में काफी मदद मिलेगी। कार को पॉलिशिंग कराने से उसकी चमक वापस जाती है। अगर आपको पसंद न हो तो आप कार के हेडलैंप और टेललैंप आदि भी बदलवा सकते हैं।
interior
कार को बाहर से चमकाने के बाद बात आती है इंटीरियर की आजकल बाजार में अनेकों तरह के स्पा और पॉलिश मौजूद हैं जिनसे कार के अंदरूनी हिस्सों को नया जैसा बनाने में मदद मिलती है। अगर आप भी कार में बैठते समय लग्जरी वाली फिलिंग लेना चाहते हैं तो कार के इंटीरियर में बदलाव जरूरी है। कार में नए डिजाइन के मैट लगवाएं और स्टीयरिंग व्हील के साथ कार के गियर में भी अच्छा सा कवर लगवा लें। इसके साथ ही कार में रखें एक शानदार परफ्यूम जो माहौल को रखेगा एकदम तरोताजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
car tyre
कार को आकर्षक बनाने के लिए जरूरी है कि कार के टायर्स पर भी थोड़ा ध्यान दे लिया जाए। दरअसल, सेकेंड हैंड कार के टायर पुराने होने की वजह से घीस जाते हैं जिस कारण वो दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। आप भी कार का एक सम्पूर्ण नया लुक चाहते हैं तो कार के टायर को बदलवा लें इसके साथ ही इनमें अॅलाय व्हील का इस्तेमाल इन्हे एक बेहतरीन लुक दे सकता है।
विज्ञापन
car service
कार को खरीदते वक्त पुराना मालिक अपनी कार की बढ़ाई करता नहीं थकता है। फिर भी आपके लिए जरूरी है कि आप उनकी बात न सुनें। कार में बेसिक बदलाव कराकर कार को तुरंत सर्विस सेंटर पर ले जाएं और गाड़ी में आॅयल फ़िल्टर, एयर फ़िल्टर और इंजन आॅयल आदि को बदलवाएं। इसके बाद कार के ब्रेक,ब्रेक आॅयल, सस्पेंशन आदि को भी दिखा लें।