हर किसी का सपना होता है एक ब्रांड न्यू कार खरीदना,लेकिन हर कोई अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाता है। अगर आप भी एक कार लेने का प्लान बना रहें हैं वो भी लेटेस्ट मॉडल की। तो आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं। नई कार न सही पूरानी कार खरीद लिजिए और उसमें एक बढ़िया मॉडिफिकेशन करा कर बना लिजिए ब्रांड न्यू। आइए बताते हैं कैसे
तो कार को ले जाएं सेकेंड हैंड कार के डिजाइनर्स के पास और सबसे पहले कार के एक्सटीरियर को अच्छे से धुलवायें और अन्दर पॉलिश कराएं। इसके बाद कार में आप फोम वाश का इस्तेमाल भी करा सकते हैं। जिससे आपको कार के स्क्रैच हटाने में काफी मदद मिलेगी। कार को पॉलिशिंग कराने से उसकी चमक वापस जाती है। अगर आपको पसंद न हो तो आप कार के हेडलैंप और टेललैंप आदि भी बदलवा सकते हैं।
कार को बाहर से चमकाने के बाद बात आती है इंटीरियर की आजकल बाजार में अनेकों तरह के स्पा और पॉलिश मौजूद हैं जिनसे कार के अंदरूनी हिस्सों को नया जैसा बनाने में मदद मिलती है। अगर आप भी कार में बैठते समय लग्जरी वाली फिलिंग लेना चाहते हैं तो कार के इंटीरियर में बदलाव जरूरी है। कार में नए डिजाइन के मैट लगवाएं और स्टीयरिंग व्हील के साथ कार के गियर में भी अच्छा सा कवर लगवा लें। इसके साथ ही कार में रखें एक शानदार परफ्यूम जो माहौल को रखेगा एकदम तरोताजा।
कार को आकर्षक बनाने के लिए जरूरी है कि कार के टायर्स पर भी थोड़ा ध्यान दे लिया जाए। दरअसल, सेकेंड हैंड कार के टायर पुराने होने की वजह से घीस जाते हैं जिस कारण वो दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। आप भी कार का एक सम्पूर्ण नया लुक चाहते हैं तो कार के टायर को बदलवा लें इसके साथ ही इनमें अॅलाय व्हील का इस्तेमाल इन्हे एक बेहतरीन लुक दे सकता है।
कार को खरीदते वक्त पुराना मालिक अपनी कार की बढ़ाई करता नहीं थकता है। फिर भी आपके लिए जरूरी है कि आप उनकी बात न सुनें। कार में बेसिक बदलाव कराकर कार को तुरंत सर्विस सेंटर पर ले जाएं और गाड़ी में आॅयल फ़िल्टर, एयर फ़िल्टर और इंजन आॅयल आदि को बदलवाएं। इसके बाद कार के ब्रेक,ब्रेक आॅयल, सस्पेंशन आदि को भी दिखा लें।