फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2011 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Sat, 10 Nov 2018 09:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
munaf patel the fast bowler retires from international cricket
मुनाफ पटेल

2011 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया के सदस्य रहे मुनाफ पटेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेस को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। मुनाफ आगामी टी10 लीग में हिस्सा लेंगे, जहां वो राजपूत्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

munaf patel the fast bowler retires from international cricket
मुनफ पटेल

मुनाफ ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर टीम इंडिया में एंट्री की थी। उन्हें भारतीय क्रिकेट की अगली बड़ी चीज कहा जाता था। मुनाफ ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। मुनाफ पटेल ने भारत ए की तरफ से प्रथम श्रेणी डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में 2003 में किया था। इसके बाद 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में उन्हें टेस्ट पदार्पण का मौका मिला।

munaf patel the fast bowler retires from international cricket
मुनाफ पटेल

एक महीने के बाद मुनाफ ने वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया। मुनाफ पटेल का करियर चोटों से प्रभावित रहा, जिसकी वजह से वह 13 टेस्ट और 70 वन-डे ही खेल सके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2011 में खेला था। इंडियन एक्सप्रेस ने मुनाफ पटेल के हवाले से कहा, 'मुझे कोई मलाल नहीं है क्योंकि जिन क्रिकेटरों के साथ मैंने खेला, वो सभी संन्यास ले चुके हैं। सिर्फ धोनी खेल रहा है, बाकी सब डन हो चुके हैं। इसलिए कोई गम नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
munaf patel the fast bowler retires from international cricket
मुनाफ पटेल

उन्होंने आगे कहा, 'सभी का समय खत्म हो चुका है। गम होता जब सारे खेल रहे होते और मैं रिटायर कर रहा होता। संन्यास का कोई विशेष कारण नहीं है। उम्र हो चुकी है, फिटनेस पहली जैसी नहीं। युवा अपने मौकों का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में मेरा खेलना अच्छा नहीं रहेगा। प्रमुख बात यह है कि कोई प्रोत्साहन नहीं बचा है। मैं 2011 विश्व कप विजेता टीम का सदस्य हूं और इससे बड़ी उपलब्धि कुछ और नहीं हो सकती।'

विज्ञापन
munaf patel the fast bowler retires from international cricket
मुनाफ पटेल

मुनाफ को 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ टाई मैच का आखिरी ओवर करने के लिए याद रखा जाता है। एंड्रयू स्ट्रॉस के नेतृत्व वाली इंग्लैंड को 14 रन की दरकार थी। इंग्लैंड ने पहली तीन गेंदों पर 9 रन बनाए और जीत की तरफ बढ़ रही थी। अंतिम गेंद पर इंग्लैंड को दो रन की जरूरत थी और मुनाफ ने केवल एक रन देकर मैच टाई करा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed