{"_id":"6195d9e52b091a29484f7dcc","slug":"ola-s1-pro-electric-scooters-ola-electric-says-it-will-deliver-nine-s1-pro-to-netherlands-embassy-in-india-as-per-special-order","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola S1 Pro: भारत में नीदरलैंड दूतावास ने ओला को दिया नौ ई-स्कूटर का स्पेशल ऑर्डर, जानें इनमें क्या होगा खास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola S1 Pro: भारत में नीदरलैंड दूतावास ने ओला को दिया नौ ई-स्कूटर का स्पेशल ऑर्डर, जानें इनमें क्या होगा खास
Thu, 18 Nov 2021 11:47 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:47 AM IST
सार
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने घोषणा की है कि वह स्पेशल ऑर्डर के तहत भारत में नीदरलैंड दूतावास को नौ S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी करेगी।
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@NLinIndia
Ola S1 Pro Electric Scooter: कैब एग्रीगेटर से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के क्षेत्र में उतरने वाली कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने घोषणा की है कि वह स्पेशल ऑर्डर के तहत भारत में नीदरलैंड दूतावास को नौ S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी करेगी। इन कस्टमाइज्ड ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक स्पेशल 'डच ओरांजे' पेंट थीम, खास ग्राफिक्स और नीदरलैंड देश के आधिकारिक लोगो के साथ पेश किया जाएगा।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
नीदरलैंड दूतावास के राजदूत ने कहा
नीदरलैंड दूतावास के राजदूत मार्टन वैन डेन बर्ग ने कहा, "हम इन कस्टम-डिजाइन किए गए ओला एस 1 प्रो स्कूटरों को खरीदने के लिए उत्साहित हैं। वे नीदरलैंड के लोगो के साथ डच ओरांजे रंग में खूबसूरती से डिजाइन और कस्टमाइज किए गए हैं।"
बर्ग ने यह भी कहा कि दूतावास ने उत्सर्जन को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में ओला एस1 को चुना है जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए बल्कि सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भी जरूरी है। बर्ग ने कहा, "शहरी वातावरण में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे के समाधान के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना अति महत्वपूर्ण है। मैं वाहनों की डिलीवरी के लिए उत्सुक हूं ताकि हम अपने मौजूदा स्कूटर को ओला एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर से बदल सकें।"

ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro ट्रिम्स में उपलब्ध है। Ola S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।

दोनों वेरिएंट्स की कीमत
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी।

फीचर्स
S1 और S1 pro दोनों मॉडल ढेर सारे फीचर्स के साथ आते हैं। स्कूटर बिना चाबी के चलाई जा सकती है और इसे मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल करके स्टार्ट किया जा सकता है। इसमें मल्टी ड्राइवर प्रोफाइल बनाए जा सकते हैं। भविष्य के कंपनी एप अपडेट के जरिए पैरेंटल कंट्रोल और जियोफेंसिंग जैसे कई फीचर्स को और बढ़ा सकती है। इस स्कूटर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स मिलते हैं, यानी स्कूटर आपके पहुंचते ही अनलॉक हो जाएगा। ओला स्कूटर के बूट को खोलने और बंद करने के ऑप्शन के साथ जीपीएस और कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है।