फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क, आती हैं अजीबो-गरीब आवाजें, बेहद डरावनी है जगह

Thu, 18 Nov 2021 11:07 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Most dangerous theme park in the world Weird voices comes from there
दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क - फोटो : iStock

अमेरिका का एक प्रसिद्ध थीम पार्क अब जो सालों से भूतिया जगह बन चुका है। यह थीम पार्क कभी लोगों के बीच प्रसिद्ध था, लेकिन अब यहां कभी रोशनी नजर आती है, तो कभी अजीबो गरीब आवाज सुनाई देती है। इस थीम पार्क में सालों से बिजली की सप्लाई बंद है। इस जगह पर जाने से भी लोग डरते हैं। हाल ही में इस थीम पार्क की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। डॉक्यूमेंट्री बना रहे एक प्रोड्सर ने यहां की फोटो शेयर की थीं। 



अमेरिका के न्यू ओरिलयंस में स्थित सिक्स फ्लैग्स थीम पार्क हमेशा लोगों से भरा रहता था, लेकिन 2005 में आए कैटरीना तूफान ने इस पार्क को तबाह कर दिया। तभी से यह बंद पड़ा है। आज भी वहां पर चीजें बिखरी पड़ी हैं। तूफान की वजह से आई बाढ़ में यह पार्क 20 फीट तक डूब गया था जिसकी वजह से सब कुछ तबाह हो गया। तबाही की निशानियां आज भी दिखाई देती हैं। 

Most dangerous theme park in the world Weird voices comes from there
दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क - फोटो : iStock


इस तूफान की वजह से 1800 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं यह थीम पार्क एक भूतिया जगह में बदल गया। इस तूफान की वजह से 4 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। इस तूफान की वजह से कई लोग आज तक उबर नहीं पाए, तो वहीं कुछ लोग आज भी गरीबी की मार झेल रहे हैं। 

Most dangerous theme park in the world Weird voices comes from there
दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क - फोटो : iStock

अब यह थीम पार्क दुनिया के मोस्ट हॉन्टेड पार्क में से एक है। कहा जाता है कि आज भी इस जगह पर तूफान में मारे गए लोगों की आत्माएं भटकती हैं। इस तबाह हुए थीम पार्क में जांच करने के लिए गए लोगों का कहना है कि यहां ऐसा लगता है जैसे उनको कोई देख रहा है। यहां कई सालों से बिजली बंद है, लेकिन यहां जगमग रोशनी देखी गई है। इसके अलावा यहां अजीबो-गरीब आवाजें भी अक्सर सुनाई देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most dangerous theme park in the world Weird voices comes from there
दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क - फोटो : iStock


तूफान में मची तबाही के बाद बची उनकी निशानियां यहां पर आने वाले लोगों को आज भी डराती हैं। अमेरिका का यह ऐसा सबसे बड़ा पार्क है जो कई सालों से बंद है। यहां के नजारे देखकर कोई शख्स डर जाएगा। तूफान ने एक झटके में सबकुछ समाप्त कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed