फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: ओला का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्चिंग के बेहद करीब, फुल चार्जिंग में चलेगा 240 किमी, कीमत होगी कम

Fri, 25 Jun 2021 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
ola electric scooter launch soon ola electric scooter range ola electric scooter specifications likely to get benefits of FAME II subsidy
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
Ola Electric Scooter to launch soon: Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी समय से इंतजार हो रहा है। हाल ही में कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के बारे में बताया था कि वह इसे जुलाई के महीने में बिक्री के लिए उतार देगी। बता दें कि कंपनी ने देश के कई शहरों में अपना 'हाइपरचार्जर नेटवर्क' को लगाना शुरू कर दिया है।


जुलाई में आएगा बाजार में
ओला ने पिछले साल दिसंबर में एलान किया कि वह तमिलनाडु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फैक्ट्री लगा रही है। ओला के अध्यक्ष और समूह के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, "हम जून तक फैक्ट्री तैयार कर देंगे, जिसमें 20 लाख यूनिट बनाने की क्षमता होगी। फैक्ट्री स्थापित होने के बाद फिर हम अगले 12 महीनों में उत्पादन करेंगे ... और उसी समय बिक्री भी शुरू होगी, इसलिए कारखाना जून में बनकर तैयार हो जाएगा, बिक्री जुलाई में शुरू होगी।" 

कंपनी ने तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ एक समझौते किया और अपने प्लांट के निर्माण में 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ओला के मुताबिक उसकी इस नई फैक्ट्री में 10,000 नौकरियां मिलेंगी। इस फैकट्री से साल में 20 लाख स्कूटरों का उत्पादन किया जा सकेगा। 
ola electric scooter launch soon ola electric scooter range ola electric scooter specifications likely to get benefits of FAME II subsidy
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क
ओला ने अप्रैल के महीने में अपने ओला हाइपरचार्जर नेटवर्क को पेश किया था। ओला के मुताबिक यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा, जिसमें एक लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स होंगे, जिसे देशभर में 400 शहरों में बनाया जाएगा। ओला की यह परियोजना सॉफ्टबैंक द्वारा समर्थित है। ओला इलेक्ट्रिक की योजना है कि वह अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के सभी ग्राहकों को चार्जिंग की सुविधा देगी। इस चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ओला स्कूटर और कंपनी की आगामी सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को चार्ज किया जा सकेगा। 
ola electric scooter launch soon ola electric scooter range ola electric scooter specifications likely to get benefits of FAME II subsidy
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
पहले साल में 5000 चार्जिंग पॉइंट
हाइपरचार्जर नेटवर्क परियोजना कंपनी का एक बड़ा कदम है। ओला ने कहा है कि पहले साल में ही, कंपनी भारत में 100 शहरों में 5,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट लगा कर रही है, जो देश में मौजूदा चार्जिंग बुनियादी ढांचे से दोगुना है। ओला के हाइपरचार्जर नेटवर्क से न सिर्फ इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट खोजने में आसानी होगी। बल्कि ओला स्कूटर को जल्दी से चार्ज किया जा सकेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter launch soon ola electric scooter range ola electric scooter specifications likely to get benefits of FAME II subsidy
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है। 
विज्ञापन
ola electric scooter launch soon ola electric scooter range ola electric scooter specifications likely to get benefits of FAME II subsidy
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
50 मिनट में 75 किमी की चार्जिंग
कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed