फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, लॉन्चिंग से पहले जानें 10 बड़ी बातें

Sat, 24 Jul 2021 11:00 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter know all important details in 10 points ola electric scooter bookings
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) भारतीय बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित है और इसकी तैयारी में जुटी हुई है। ओला ने अपने सोशल मीडिया प्रचार के जरिए स्कूटर के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसको लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ा दी है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस आगामी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। Ola Electric scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) की लॉन्चिंग अगले कुछ हफ्तों में होने की संभावना है। कंपनी को बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटों में ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिल गई है, जो समय के साथ बढ़ती गई है। कंपनी ने 15 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू करने का एलान किया। ओला ई-स्कूटर की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले, यहां आपको 10 अहम बातें बता रहे हैं जो भारतीय बाजार में आनेवाले इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में हम जानते हैं। 


1. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों - S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। 
Ola Electric Scooter know all important details in 10 points ola electric scooter bookings
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
2. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला पहला दोपहिया यात्री वाहन होगा। तमिलनाडु में बन रही ओला फ्यूचरफैक्ट्री ई-स्कूटर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा कारखाना होगा। यहीं पर ओला इलेक्ट्रिक अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उत्पादन करेगी। ओला इस प्लांट को 2,400 करोड़ रुपये की लागत से 500 एकड़ जमीन में बना रही है। यह प्लांट एक बार पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद हर साल लगभग 2 लाख यूनिट्स का उत्पादन करने का वादा करता है। 
Ola Electric Scooter know all important details in 10 points ola electric scooter bookings
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
3. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित हो सकता है। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी मिलता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्सड बैटरी दिए जाने की संभावना है। यह एक बार फुल चार्ज के बाद 240 किलोमीटर तक की दूरी तय करने का दावा करता है। हालांकि, वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों में, इसके सिंगल चार्ज में लगभग 150 किलोमीटर की रेंज पेश करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric Scooter know all important details in 10 points ola electric scooter bookings
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
4. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क के बिना देशभर में ग्राहकों को होम डिलीवरी की जाएगी। ओला डिलीवरी को तेज और परेशानी मुक्त बनाने के लिए देशभर में स्टोरेज हब बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने इसके लिए एक लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट भी बनाया है। यह विभाग स्कूटरों की डिलीवरी का काम देखेगा। बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक, यह विभाग हर मामले में ग्राहकों की मदद करेगा। स्कूटर की बुकिंग से लेकर वाहन के लिए लोन के आवेदन तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। हालांकि यह भविष्य में पता चलेगा कि पारंपरिक डीलरों के बिना सर्विस या पार्ट्स के रिप्लेसमेंट का काम किस तरह से होगा। 
विज्ञापन
Ola Electric Scooter know all important details in 10 points ola electric scooter bookings
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
5. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed