फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर: बिना किसी दस्तावेज के भी करवा सकते हैं बुक, आसान शब्दों में समझिए पूरी प्रक्रिया

Fri, 13 Aug 2021 08:36 PM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Aug 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric scooter booking answers to all questions know full procress in Hindi
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric

देश की आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को ओला अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। इस स्कूटर की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। बुकिंग के लिए कंपनी ने 499 रुपये की टोकन राशि निर्धारित की है। खास बात यह है कि यह राशि रिफंडेबल है यानी बुकिंग रद्द करने पर ग्राहक को पैसे वापस कर दिए जाएंगे। कंपनी की मानें तो इस स्कूटर के लिए रिकॉर्ड संख्या में प्री बुकिंग हुई है और इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। स्कूटर की बुकिंग के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत भी नहीं है। वहीं, कुछ लोग कई कारणों से इस स्कूटर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हमें इस तरह की कई शिकायतें देखने को मिलीं। इस रिपोर्ट में हम आपको आसान शब्दों में बताएंगे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक करने की पूरी प्रक्रिया। 

Ola Electric scooter booking answers to all questions know full procress in Hindi
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
  • सबसे पहले आपको ओला इलेक्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट www.olaelectric.com पर जाना है। 
  • इसके होमपेज पर आपको दाहिनी ओर नीचे Reserve For 499 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करना है।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका फोन नंबर मांगा जाएगा, यहां आप अपना फोन नंबर दर्ज करें।
  • नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपने नंबर पर एक चार अंकों का ओटीपी मिलेगा, उसे निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपसे आपके नाम और ईमेल आईडी की जानकारी मांगी जाएगी, यह जानकारी निर्धारित स्थान पर लिखें।
  • इसके बाद भुगतान के लिए पेज आएगा। डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
  • भुगतान पूरा होने के बाद आपके फोन नंबर और ईमेल आईडी पर बुकिंग से संबंधित पूरी जानकारी भेज दी जाएगी।
Ola Electric scooter booking answers to all questions know full procress in Hindi
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric

जुलाई अंत में बुकिंग शुरू करने के बाद से कंपनी को अब तक देश भर के 1000 से अधिक शहरों से बुकिंग मिल चुकी है। स्कूटर की कीमत लगभग एक लाख होने की उम्मीद है। यह राज्यों की सब्सिडी के बाद और कम हो सकती है। कंपनी अपने पहले ई-स्कूटर के लिए डायरेक्ट-टू-होम सेल्स मॉडल का अपना सकती है। ऐसी कई रिपोर्ट आई हैं जिनमें कहा गया है कि ओला, टेस्ला के मॉडल को अपना सकती है। जिसके तहत कंपनी के डीलर पार्टनर नहीं हैं, और इसके वह बजाय ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के रंगों की बात करें तो इसे लेकर कंपनी ने पुष्टि की है कि स्कूटर 10 रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा  जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric scooter booking answers to all questions know full procress in Hindi
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। कंपनी के नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों, S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। इस स्कूटर की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।ये फीचर इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकते हैं।

विज्ञापन
Ola Electric scooter booking answers to all questions know full procress in Hindi
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 किलोवाट और 6 किलोवाट के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। जानकारी के अुसार कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग ढाई घंटे का समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां हम आपको बता दें कि अगर एक सामान्य होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग करने के बाज इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed