फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिपोर्ट: ओला इलेक्ट्रिक ने S1, S1 Pro ई-स्कूटर की डिलीवरी की तारीख बढ़ाई आगे, सेमिकंडक्टर चिप संकट का असर

Mon, 22 Nov 2021 10:18 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Nov 2021 10:18 AM IST
सार

सेमीकंडक्टर चिप की कमी का संकट ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर अपना असर दिखा रहा है। कई वाहन निर्माता कंपनियों को चिप की कमी के चलते अपने वाहनों के उत्पादन में कटौती करनी पड़ी है।

विज्ञापन
Ola Electric has reportedly postponed deliveries of its Ola S1 and Ola S1 Pro electric scooters by two weeks to a month due to semiconductor chip shortage crisis
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
सेमीकंडक्टर चिप की कमी का संकट ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर अपना असर दिखा रहा है। कई वाहन निर्माता कंपनियों को चिप की कमी के चलते अपने वाहनों के उत्पादन में कटौती करनी पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने कथित तौर पर सेमीकंडक्टर चिप की वैश्विक कमी के कारण अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी दो हफ्ते से एक महीने के लिए आगे बढ़ा दी है। ईवी निर्माता पहले इस महीने के आखिर में ग्राहकों को डिलीवरी शुरू करने की योजना बना रहा था। लेकिन अब समय सीमा को दिसंबर के मध्य या आखिर तक बढ़ा दिया गया है।

ओला एस 1 और एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी का पहला बैच जो पहले 25 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच होने की उम्मीद थी, अब 15 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होने की संभावना है। 
Ola Electric has reportedly postponed deliveries of its Ola S1 and Ola S1 Pro electric scooters by two weeks to a month due to semiconductor chip shortage crisis
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कंपनी ने कथित तौर पर उन ग्राहकों को एक ई-मेल भेजा जिन्होंने ई-स्कूटर की बुकिंग की है। ई-मेल में कहा गया है कि डिलीवरी में देरी अपरिहार्य है। इसने मेल में ग्राहकों से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि ग्राहकों को जल्द से जल्द स्कूटर पहुंचाने के लिए उत्पादन में तेजी लाई जा रही है। 
Ola Electric has reportedly postponed deliveries of its Ola S1 and Ola S1 Pro electric scooters by two weeks to a month due to semiconductor chip shortage crisis
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक ने 10 नवंबर को एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए अंतिम भुगतान विंडो खोली, और ग्राहकों को समय पर वाहनों की डिलीवरी करने के लिए आश्वस्त थी। उसी तारीख को, कंपनी ने बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता में ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड भी शुरू की थी। इसके बाद कंपनी ने 19 नवंबर को पांच और शहरों - मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और पुणे में टेस्ट राइड शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric has reportedly postponed deliveries of its Ola S1 and Ola S1 Pro electric scooters by two weeks to a month due to semiconductor chip shortage crisis
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कंपनी अब दिसंबर के मध्य तक 1,000 शहरों और कस्बों को कवर करने के उद्देश्य से देश भर में अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टेस्ट राइड प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इसे यह देश का सबसे बड़ा EV टेस्ट ड्राइव प्रोग्राम बता रही है। कंपनी ने दावा किया है कि टेस्ट राइड इवेंट को लेकर ग्राहकों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है। 
विज्ञापन
Ola Electric has reportedly postponed deliveries of its Ola S1 and Ola S1 Pro electric scooters by two weeks to a month due to semiconductor chip shortage crisis
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक जिन शहरों में टेस्ट राइड शुरू करेगी उनमें सूरत, तिरुवनंतपुरा, कोझीकोड, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, वडोदरा, भुवनेश्वर, तिरुपुर, जयपुर और नागपुर शामिल हैं, जो 27 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed