{"_id":"5e09d3788ebc3e878e382c33","slug":"okinawa-electric-scooter-in-india-okinawa-to-launch-new-electric-bike-in-india-upcoming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Okinawa ला रहा है नई Electric Bike, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 150km, कीमत सबसे कम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Okinawa ला रहा है नई Electric Bike, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 150km, कीमत सबसे कम
Mon, 30 Dec 2019 04:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Okinawa PraisePro
- फोटो : Okinawa
Electric Vehicles को भारत में सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है ताकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर लोगों की निर्भरता कम हो सके। इसके साथ ही पेट्रोलियम ईंधन से होने वाले वायु प्रदूषण से भी राहत मिल सके। ऐसे समय में तमाम वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो बढ़ा रही हैं। विभिन्न ऑटो कंपनियां बाजार में अपनी गाड़ियों का इलेक्ट्रिक वर्जन और इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर, बाइक और थ्री व्हीलर के नए मॉडल्स पेश कर रहीं हैं। आम लोग भी इलेक्ट्रिक वाहनों में रुचि ले रहे हैं। इस बीच इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Okinawa अपनी नई Electric Bike (इलेक्ट्रिक बाइक) पेश करने जा रही है।
Okinawa i-Praise
खबरों के मुताबिक Okinawa ने भारतीय बाजार में उतारने वाली नई Electric Bike को Oki100 कोडनेम का नाम दिया है। Okinawa ने इस Electric Bike को तैयार करने में करीब 2 साल का वक्त लिया। कंपनी जल्द ही इसका उत्पादन शुरू करेगी और बाजार में बिक्री के लिए उतारेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो Okinawa की नई बाइक Oki100 भारतीय बाजार में मौजूद सबसे कम कीमत वाली Electric Bike हो सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम हो सकती है।
पावर
Okinawa की नई बाइक Oki100 की ताकत और फीचर्स की बात करें तो इसमें डिटेचबल लिथियम-आयन बैटरी होगी। वहीं इसकी बैटरी काफी ताकतवर होगी। इस बाइक की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर यह 150km तक की दूरी तय कर सकेगी।

Okinawa Lite Electric Scooter
- फोटो : Social Media
ये दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लोकप्रिय
Okinawa Lite
कंपनी के मुताबिक इस Okinawa Lite स्कूटर को उन लोगों के लिए उतारा गया है जो ज्यादा लंबी दूरी तय नहीं करते, मसलन वे स्कूल, कॉलेज या शॉपिंग के लिए इस स्कूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर न केवल यूजर फ्रेंडली है, बल्कि पॉकेट पर ज्यादा बोझ नहीं डालता।

इस स्कूटर में अलग हो सकने वाली लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है। कंपनी इस स्कूटर की मोटर और बैटरी पर तीन साल की वारंटी दे रही है। इस स्कूटर में 250 वॉट की वाटरप्रूफ BLDC मोटर लगी है, जिसे 40 वोल्ट की 1.25 kWh की लीथियम आयन बैटरी पावर देती है। यह बैटरी एंटी थेफ्ट फीचर के साथ आती है। कंपनी ने Okinawa Lite की एक-शोरूम कीमत 59,990 रखी है, जिसमें फेम-टू तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी पर मिल रही छूट भी शामिल है। इस स्कूटर में ऑटो हैंडल लॉक, ऑटो मोटर लॉक, बैटरी लॉक और मोबाइल चार्जिग जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन
okinawa electric bike
- फोटो : Social Media
Okinawa PraisePro
Okinawa PraisePro में 2kWh की लिथियम-आयन बैटरी और 1kW का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर है। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर वॉटरप्रूफ है। यह स्कूटर Economy, Sport और Turbo समेत तीन राइडिंग मोड्स के साथ आता है। Economy मोड पर यह इसकी टॉप स्पीड 30-35 kmph है जबकि Sport मोड में यह 50-60 kmph की रफ्तार से चलता है इसके अलावा Turbo मोड पर यह 65-70 kmph की रफ्तार से चलता है।