फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Magnite की धूम, 5 दिनों में हुई 5,000 बुकिंग, टॉप वेरिएंट्स की मांग सबसे ज्यादा

Mon, 07 Dec 2020 05:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 07 Dec 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
nissan magnite bookings in india Nissan Magnite gets 5,000 bookings in 5 days know the engine specifications and price details
Nissan Magnite - फोटो : Amar Ujala
Nissan Magnite (निसान मैगनाइट), सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में चुनौती देने के लिए एक मजबूत शुरुआत करने के लिए तैयार है। भारत में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाले इस कार सेगमेंट में Kia Sonet (किआ सोनेट), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज्जा), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारें शामिल हैं। 2 दिसंबर को लॉन्च की गई, निसान ने पहले पांच दिनों में मैग्नाइट के लिए 5,000 बुकिंग हासिल की है। इसके अलावा इस नई कार के लिए 50,000 से ज्यादा लोगों ने पूछताछ की है।
nissan magnite bookings in india Nissan Magnite gets 5,000 bookings in 5 days know the engine specifications and price details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
हालांकि Nissan Magnite की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, लेकिन कार निर्माता का कहना है कि 60 फीसदी बुकिंग टॉप दो वेरिएंट्स के लिए हुई हैं। गौरतलब है कि, Kia (किआ) को प्री-लॉन्च बुकिंग के पहले दिन में Sonet (सोनेट) के लिए 6,500 ऑर्डर मिले थे। 

फिर भी, मैगनाइट का प्रदर्शन आने वाली संभावित बिक्री का एक मजबूत संकेत है। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि फेस्टिव सीजन के बाद के दिनों में बिक्री में थोड़ी गिरावट देखी जाती है। 
nissan magnite bookings in india Nissan Magnite gets 5,000 bookings in 5 days know the engine specifications and price details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
जल्द बढ़ेगी कीमत
मैग्नाइट की इंट्रोडक्ट्री कीमत 31 दिसंबर तक वैध है जिसके बाद इस कार की कीमत में बदलाव होगा। जिसके बाद मैग्नाइट के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये हो जाएगी। फिर भी, अपने सेगमेंट में मैग्नेट सबसे सस्ती कार रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nissan magnite bookings in india Nissan Magnite gets 5,000 bookings in 5 days know the engine specifications and price details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
टॉप वेरिएंट्स की मांग ज्यादा
हालांकि कम कीमत ग्राहकों को आकर्षित करने का सबसे अहम बिंदु होता है। लेकिन निसान का कहना है कि मैग्नाइट की बुकिंग का एक बड़ा हिस्सा टॉप दो वेरिएंट्स - XV और XV प्रीमियम के लिए हुआ है। इस कार में टर्बो इंजन और CVT ट्रांसमिशन विकल्प के साथ टॉप ऑफ द लाइन XV-प्रीमियम (O) डुअल टोन की कीमत 9.59 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है और इसमें कई फीचर्स और ड्राइव की कई खूबियां मिलती हैं। दिलचस्प बात यह है कि निसान का यह भी कहना है कि मैग्नाइटा बुक करने वाले ग्राहकों में से 40 फीसदी ने डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन
nissan magnite bookings in india Nissan Magnite gets 5,000 bookings in 5 days know the engine specifications and price details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
ग्राहकों के दो वर्गों को ध्यान में रखा गया
कंपनी ने मैगनाइट में दो क्लास का ध्यान रखा है। बजट क्लास के लिए 1.0 लीटर B4D पेट्रोल इंजन दिया है, जो शुरुआती वैरियंट्स में मिलेगा। वहीं प्रीमियम क्लास के लिए 1.0 लीटर HRAO टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। वहीं खास बात यह है कि कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार X-Tronic CVT के अलावा 7-इंच TFT एडवांस्ड ड्राइव असिस्ट डिस्प्ले के साथ 360 डिग्री सराउंड व्यू मिरर मॉनिटर दिया है। इसके अलावा इसकी खूबी यह है कि मैगनाइट में 5-मीटर टर्निग रेडियस, फ्रंट में कपल सीट के बीच काफी जगह दी गई है, साथ ही रिअर सीट नी रूम, ड्राइवर विजिबिलिटी एंगल समेत कई फीचर दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed