फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Maruti Wagon-R को मात्र 7 दिन में मिली 16,000 रिकॉर्ड बुकिंग

Fri, 01 Feb 2019 10:19 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 01 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
New maruti wagonR got 16000 booking in just 7 days
New Maruti Wagon r 2019

भारत में मारुति वैगनआर को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लोगों को इस कार का कितना इंतजार था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हे कि वैगनआर ने सिर्फ 7 दिनों में 16,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली हैं। नई वैगनआर की देशभर में मारुति सुजुकी के Arena डीलरशिप द्वारा बिक्री की जाएगी। बता दें, ज्यादा बुकिंग मिलने से वैगनआर का वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है। 



पहली बार मारुति ने वैगन आर को दो इंजन ऑप्शंस 1.1 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ लॉन्च किया है। वहीं स्पेस के मामले में यह बेहतरीन हो गई है। यहां तक कि 6 फुट की हाइट वाले लोग भी आराम से इसे ड्राइव कर सकते हैं। पीछे की सीटों पर ज्यादा स्पेस होने से पीछे बैठने वालों को आसानी होगी।

 

New maruti wagonR got 16000 booking in just 7 days
New Wagon R Styling

इस बार वैगन आर में 60:40 स्पिल्ट सीट का ऑप्शन दिया गया है, जिससे इसमें ज्यादा बूट स्पेस मिलता है।नई वैगन आर में पहली बार स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल का फीचर दिया गया है। वहीं इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्ट 7 इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

जिसमें फोन चार्जिंग के साथ रियल टाइम अपडेट भी देख सकते हैं। हालांकि यह फीचर केवल ZXI वैरियंट में ही मिलेगा। इसके अलावा वैगन आर में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ रिमोट कीलेस एंट्री का फीचर भी होगा। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल वार्निंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्यूल इंडीकेटर, डोर वार्निंग का फीचर है।   

New maruti wagonR got 16000 booking in just 7 days
2019 New Maruti WagonR front look

पहली बार वैगन आर में ड्राइवर साइड एयरबैग का फीचर दिया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद आवश्यक है। एयरबैग फीचर वैगन आर के सभी वैरियंट्स में मिलेगा। साथ ही पैसेंजर साइज एयरबैग के साथ सीट बेल्ट प्रीटेंशनर का फीचर ऑप्शनल होगा। वहीं इसमें एबीएस के साथ ईबीडी ब्रैक्रिंग सिस्टम दिया गया है।

वैगन आर में 3 सिलेंडर के10बी सीरीज का 998 सीसी पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 67 बीएचपी की पॉवर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क देता है। 1 लीटर इंजन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New maruti wagonR got 16000 booking in just 7 days
old Maruti wagonr and new 20019 wagonR

कार में अन्य फीचर्स के तौर पर

  • डुअल टोन इंडीकेटर्स
  • फ्रंट केबिन लैंप्स
  • ड्राइवर साइड सन वाइजर
  • लो फ्यूल वार्निंग
  • गियर शिफ्ट इंडीकेटर
  • फ्रंट रो में एसेसरीज सॉकेट
  • एसी और हीटर
  • साइड ऑटो डाउन फंक्शन के साथ फ्रंट पॉवर विंडो
  • ड्राइवर एयरबैग
  • पैसेंजर एयरबैग (Lxi ऑप्शनल)
  • ईबीडी के साथ एबीएस
  • स्पीड अलर्ट सिस्टम
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • सेंट्रल लॉकिंग
  • चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक
  • 1 लीटर बोटल होल्डर
  • सीट बेल्ट प्रीटेंशनर
विज्ञापन
New maruti wagonR got 16000 booking in just 7 days
New Maruti Wagon r 2019

वैगनआर की कीमत

2019 New WagonR Price Ex Showroom Price
2019 Wagon R Lxi 1.0L MT Rs.4.19 Lakh
2019 Wagon R Vxi 1.0L MT Rs.4.69 Lakh
2019 Wagon R Vxi 1.0L AMT Rs.5.16 Lakh
2019 Wagon R Vxi 1.2L MT Rs.4.89 Lakh
2019 Wagon R Vxi 1.2L AMT Rs.5.36 Lakh
2019 Wagon R Zxi 1.2L MT             Rs.5.22 Lakh
2019 Wagon R Zxi 1.2L AMT Rs.5.69 Lakh
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed