फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रीमियम B+ हैचबैक सेगमेंट में Maruti Baleno बेस्ट है या Honda Jazz, पढ़ें यह खबर

Fri, 01 Feb 2019 09:50 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 01 Feb 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Baleno vs Honda Jazz, best car in premium b plus hatchback segment
Honda jazz 2019

इससे पहले हमनें बताया था कि नई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट और मारुति स्विफ्ट में कौन सी कार है बेहतर। आज हम आपको बता रहे हैं प्रीमियम बी प्लस हैचबैक सेगमेंट में बलेनो और होंडा जैज में से कौन सी कार खरीदना है बेहतर। आइए जानते हैं दोनों ही कारों की खासियतें...


 

एक्सटीरियर और स्टाइलिंग

Maruti Suzuki Baleno vs Honda Jazz, best car in premium b plus hatchback segment
2019 Maruti Baleno Facelift Launch

बलेनो को 2015 में लॉन्च किया गया था, तब से इसमें पहली बार कोई अपडेट किया गया है। वहीं पिछले साल होंडा जैज में मिडलाइफ अपडेट किया गया है। बलेनो में नए फॉग लैंप्स के साथ बंपर अपडेट किया गया है। इसके अलावा हेडलाइट सिग्नेचर में भी कुछ बदलाव किया गया है। साथ ही बलेनो में नए अलॉय व्हील्स और फिनिक्स रेड और मैग्मा रेड रंग भी लॉन्च किया गया है।

वहीं होंडा जैज में कोई खास बदलाव नहीं किया गया था। जैज में होंडा ने टॉप वैरियंट में विंग स्टाइल एलईडी टेल लाइट, सीवीटी/डीजल वैरियंट में स्मार्ट बटन के साथ क्रोम डोर हैंडल्स  लगाए हैं। इसके अलावा जैज को दो नए रंगों रैडियंट रेड और लूनर सिल्वर में लॉन्च किया है। इसके अलावा जैज में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं बलेनो के मुकाबले जैज में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स की कमी भी खलती है।
 

इंटीरियर और फीचर्स

Maruti Suzuki Baleno vs Honda Jazz, best car in premium b plus hatchback segment
Honda Jazz

बलेनो फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव उसके इंटीरियर में किया गया है। बलेनो में पहली बार 7 इंच का नया स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी का फीचर है। इसके अलावा बलेनो में नए डिजाइन का क्लाइमेट कंट्रोल और एसी पैनल के साथ नीले और काले रंग का डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है। स्मार्ट प्ले सिस्टम को लेटेस्ट जेनरेशन की वैगन आर में भी दिया गया है। इसमें लाइव ट्रैफिक अपडेट्स, मौसम अपडेट्स और होटल लोकेशन की जानकारी स्र्क्रीन पर देख सकेंगे।

वहीं होंडा जैज के टॉप पेट्रोल और डीजल वैरियंट्स में भी यही फीटर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इनमें क्लाइमेट कंट्रोल, कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पुश स्टार्ट और स्टॉप, पार्किंग सेंसर्स, केबिन में क्रोम लाइनिंग, ड्राइवर सीट हाई एडस्टमेंट जैसे फीचर हैं। वहीं नए अपडेट में मैजिक सीट का फीटर नहीं है, जो कभी जैज की यूएसपी होता था। वहीं जैज का लैगरुम काफी स्पेसियस है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डाइमेंशंस

Maruti Suzuki Baleno vs Honda Jazz, best car in premium b plus hatchback segment
2019 Maruti Baleno Facelift Front

बलेनो की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1745 एमएम और ऊंचाई 1510 एमएम है। वहीं बलेनो में 339 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

वहीं होंडा जैज की लंबाई 3955 एमएम, चौड़ाई 1694 एमएम और ऊंचाई 1544 एमएम है। वहीं जैज में 354 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
 

विज्ञापन

इंजन और गियर बॉक्स

Maruti Suzuki Baleno vs Honda Jazz, best car in premium b plus hatchback segment
Honda Jazz

बलेनो फेसलिफ्ट में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बलेनो में 1.2 लीटर का के सीरीज का पेट्रोल इंजन 84 बीएचपी की पॉवर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.3 लीटर का डीजल इंजन 75 बीएचपी की पॉवर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। वहीं जीटा, डेल्टा और अल्फा के पेट्रोल वैरियंट में सीवीटी का फीचर मिलेगा।

वहीं जैज के मिड लाइफ अपडेट में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5 लीटर का आई-डीटेक डीजल इंजन लगा है, जो 98 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.2 लीटर आई-वीटेक इंजन 90 बीएचपी की पॉवर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वैरियंट में पैडल शिफ्टर्स के साथ 5 स्पीड मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन दिया गया है। जबकि डीजल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का फीचर है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed