{"_id":"60a3b7088ebc3eff5c30b8fb","slug":"new-mahindra-thar-new-entry-level-base-model-on-work-mahindra-thar-new-variant-mahindra-thar-new-version-mahindra-thar-new-model-mileage-features-and-expected-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा थार का सस्ता वेरिएंट: जल्द आ रहा है नया एंट्री लेवल मॉडल, मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा थार का सस्ता वेरिएंट: जल्द आ रहा है नया एंट्री लेवल मॉडल, मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें फीचर्स
Tue, 18 May 2021 06:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 18 May 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra (महिंद्रा) की ऑफरोडर एसयूवी न्यू जेनरेशन Mahindra Thar भारतीय बाजार में जबरदस्त हिट है। महिंद्रा की इस लाइफस्टाइल एसयूवी को खरीदने के लिए करीब एक साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी ने इसे पिछले साल 2 अक्तूबर को लॉन्च किया था। जिसके बाद इस एसयूवी ने अपनी सफलता की एक नई कहानी लिखी है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब कंपनी अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी के एक नए एंट्री लेवल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है।
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
कम पावर का इंजन
नया मॉडल थार के मौजूदा मॉडल से नीचे रखा जाएगा और यह कम क्षमता वाले इंजन के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा थार के नए बेस वेरिएंट में नया 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन मिल सकता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इस नए वेरिएंट को 4-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ पेश नहीं किया जाएगा। इसे सिर्फ रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

- फोटो : For Reference Only
मिलेगा ज्यादा माइलेज
रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा थार के नए बेस वेरिएंट में कुछ विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं। थार का नया एंट्री लेवल वेरिएंट मौजूदा मॉडल की तुलना में 100 किलोग्राम तक हलका हो सकता है। हालांकि इसके साइज में कोई बदलाव नहीं होगा। इस मॉडल को ज्यादा माइलेज के साथ पेश किए जाने की तैयारी है। इसलिए इसमें कम टॉर्क रेटिंग वाला इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा, नई एसयूवी में छोटे पहिए मिल सकते हैं। महिंद्रा थार का नया बेस वेरिएंट हाई फ्यूल एफिशिएंसी और रफ एंड टफ डिजाइन वाली लाइफस्टाइल एसयूवी की चाह रखने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

इंजन पावर
मौजूदा Mahindra Thar में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर mStallion पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 150 bhp का पावर और 320 Nm का टार्क जेनरेट करता है। एसयूवी के डीजल वेरिएंट में 2.2-लीटर mHawk इंजन मिलता है। यह इंजन 130 bhp का पावर और 320 Nm का टार्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम में मैनुअल शिफ्ट ट्रांसफर केस स्टैंडर्ड रूप से मिलता है।

2020 Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
5-डोर महिंद्रा थार
महिंद्रा एक 5-डोर Thar एसयूवी पर भी काम कर रही है। इस मॉडल को हाल ही में आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिली है। कंपनी जल्द ही इस एसयूवी की टेस्टिंग बोलेरो की बॉडी के साथ शुरू करेगी। यह लंबे व्हीलबेस पर आधारित हो सकती है जिससे कार में ज्यादा केबिन स्पेस मिलने की संभावना है। इस एसयूवी में एक नया 180 mStallion Pro टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है जो मौजूदा पेट्रोल इंजन से ज्यादा पावरफुल होगा। इस एसयूवी में मौजूदा 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन से ज्यादा पावरफुल वर्जन भी मिल सकता है।