फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिंद्रा थार का सस्ता वेरिएंट: जल्द आ रहा है नया एंट्री लेवल मॉडल, मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें फीचर्स

Tue, 18 May 2021 06:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 May 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
new mahindra thar new entry level base model on work mahindra thar new variant mahindra thar new version mahindra thar new model mileage features and expected price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra (महिंद्रा) की ऑफरोडर एसयूवी न्यू जेनरेशन Mahindra Thar भारतीय बाजार में जबरदस्त हिट है। महिंद्रा की इस लाइफस्टाइल एसयूवी को खरीदने के लिए करीब एक साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी ने इसे पिछले साल 2 अक्तूबर को लॉन्च किया था। जिसके बाद इस एसयूवी ने अपनी सफलता की एक नई कहानी लिखी है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब कंपनी अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी के एक नए एंट्री लेवल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। 
new mahindra thar new entry level base model on work mahindra thar new variant mahindra thar new version mahindra thar new model mileage features and expected price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
कम पावर का इंजन
नया मॉडल थार के मौजूदा मॉडल से नीचे रखा जाएगा और यह कम क्षमता वाले इंजन के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा थार के नए बेस वेरिएंट में नया 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन मिल सकता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इस नए वेरिएंट को 4-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ पेश नहीं किया जाएगा। इसे सिर्फ रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
new mahindra thar new entry level base model on work mahindra thar new variant mahindra thar new version mahindra thar new model mileage features and expected price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
मिलेगा ज्यादा माइलेज
रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा थार के नए बेस वेरिएंट में कुछ विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं। थार का नया एंट्री लेवल वेरिएंट मौजूदा मॉडल की तुलना में 100 किलोग्राम तक हलका हो सकता है। हालांकि इसके साइज में कोई बदलाव नहीं होगा। इस मॉडल को ज्यादा माइलेज के साथ पेश किए जाने की तैयारी है। इसलिए इसमें कम टॉर्क रेटिंग वाला इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा, नई एसयूवी में छोटे पहिए मिल सकते हैं। महिंद्रा थार का नया बेस वेरिएंट हाई फ्यूल एफिशिएंसी और रफ एंड टफ डिजाइन वाली लाइफस्टाइल एसयूवी की चाह रखने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new mahindra thar new entry level base model on work mahindra thar new variant mahindra thar new version mahindra thar new model mileage features and expected price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
इंजन पावर
मौजूदा Mahindra Thar में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर mStallion पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 150 bhp का पावर और 320 Nm का टार्क जेनरेट करता है। एसयूवी के डीजल वेरिएंट में 2.2-लीटर mHawk इंजन मिलता है। यह इंजन 130 bhp का पावर और 320 Nm का टार्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम में मैनुअल शिफ्ट ट्रांसफर केस स्टैंडर्ड रूप से मिलता है। 
विज्ञापन
new mahindra thar new entry level base model on work mahindra thar new variant mahindra thar new version mahindra thar new model mileage features and expected price
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
5-डोर महिंद्रा थार
महिंद्रा एक 5-डोर Thar एसयूवी पर भी काम कर रही है। इस मॉडल को हाल ही में आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिली है। कंपनी जल्द ही इस एसयूवी की टेस्टिंग बोलेरो की बॉडी के साथ शुरू करेगी। यह लंबे व्हीलबेस पर आधारित हो सकती है जिससे कार में ज्यादा केबिन स्पेस मिलने की संभावना है। इस एसयूवी में एक नया 180 mStallion Pro टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है जो मौजूदा पेट्रोल इंजन से ज्यादा पावरफुल होगा। इस एसयूवी में मौजूदा 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन से ज्यादा पावरफुल वर्जन भी मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed