फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसी झील, जहां 'खत्म हो जाती है दुनिया', रहस्यों से भरा है यहां का चर्च

Thu, 02 Jan 2020 01:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Slovenia Lake Bohinj at the end of the world
बोहीन झील, स्लोवेनिया - फोटो : Social media

'स्लोवेनिया में एक बात मशहूर है, बोहीन में हम दुनिया से एक या दो दिन पीछे हो जाते हैं।' पर्यटकों के लिए राजधानी ल्युब्लियाना से एक घंटे की दूरी पर बोहीन झील के पास हाइक एंड बाइक सर्विस चलाने वाली ग्रेगा सिल्क कहती हैं कि पहले तो वहां लोग बाकी दुनिया से खासा पीछे रहते थे। सचमुच ये झील ऐसी जगह है, जहां आप कहीं खो जाते हैं।

Slovenia Lake Bohinj at the end of the world
बोहीन झील के पास बसा उकानक कस्बा - फोटो : Social media

शताब्दियों से भेड़ और बकरियों चराने वालों का ये इलाका स्लोवेनिया के बाकी हिस्सों से कटा हुआ रहता है। यहां तक पहुंचने वाली सड़कें खस्ताहाल हैं। झील की दूसरी तरफ बसा हुआ कस्बा उकानक कहलाता है। जूलियन एल्प्स पहाड़ियों में स्थित उकानक का मतलब होता है- 'यहां दुनिया खत्म हो जाती है।' यहां तक पहुंचने में कई सप्ताह लग जाते हैं। 1906 में ऑस्ट्रो-हंगेरियन इम्पायर के जमाने में पर्वतों में विस्फोट के जरिए सुरंगें बनाई गईं। पानी के रास्ते के साथ साथ रेलवे लाइन भी वहां तक पहुंचा। इसके जरिए खनन वाले उत्तरी शहर जसेनिक को दक्षिण में ट्रिस्ट पोर्ट से जोड़ा गया। 

Slovenia Lake Bohinj at the end of the world
बोहीन क्षेत्र में बने लकड़ियों के घर - फोटो : Social media

बोहीन का क्षेत्र भूगौलिक तौर पर काफी दूर दराज का इलाका है। यह कई दशकों तक कम्युनिस्ट देश यूगोस्लाविया का हिस्सा रहा। स्लोवेनिया 1991 में स्वतंत्र हुआ और यह 2007 में यूरोजोन में शामिल हुआ, लेकिन दुनिया के इस हिस्से में जीवन की गति ने तेज रफ्तार नहीं पकड़ी है। इस इलाके में आज भी लकड़ियों के घर, बिखरे हुए गांव, चरवाहे मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Slovenia Lake Bohinj at the end of the world
बोहीन झील, स्लोवेनिया - फोटो : Social media

हर साल सितंबर में, गांववाले इस झील के तटों पर जमा होते हैं और परंपरागत तौर पर नाचते गाते हैं। ऐसे समय में सिल्क और मैं साइकिल से इस इलाके में पहुंचे। हमें इस इलाके में महज एक या दो साइकिल ही नजर आए। इस इलाके में कब पुल खत्म हो जाता है और पानी शुरू हो जाता है, पता ही नहीं चलता। इलाका बेहद शांत है। 

विज्ञापन
Slovenia Lake Bohinj at the end of the world
बोहीन झील के पास स्थित चर्च - फोटो : Social media

रिबकेव लॉज के पास हमने साइकिल चलाना छोड़ कर दूधिया रंग की इमारत सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च को गौर से देखना शुरू किया। सिल्क ने बताया, 'ये बहुत ही रहस्यपूर्ण चर्च है। कोई नहीं जानता कि यह कितनी पुरानी है। यह 15वीं शताब्दी से पहले बनी होगी। इस चर्च के आंतरिक भित्तिचित्र का कोई मतलब नहीं जानता।' इसमें सफेद शैतान एडम और इव के बेटे केन के कंधे पर बैठा हुआ है, जबकि एंजिल्स के वैंपायर की तरह नुकीले दांत दिखाए गए हैं। सिल्क बताती हैं कि परंपरागत मान्यताओं में ईसाई हठधर्मिता के मेल से ऐसा कुछ मिश्रण बन गया होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed