फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी 2020 में लॉन्च हो रही हैं ये 12 नई गाड़ियां- इनमें तीन इलेक्ट्रिक और चार नए मॉडल

Sat, 11 Jan 2020 11:20 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
new car launches in january 2020 new upcoming cars in india 2020 Hyundai Aura Tata Altroz Audi Q8
ऑडी - फोटो : Social Media
वाहन निर्माता कंपनियां नए साल 2020 के पहले महीने में ही कम से कम एक दर्जन नई गाड़ियों की लॉन्चिंग करने वाली हैं। इनमें स्कूटर से लेकर लग्जरी कारें तक शामिल हैं, क्योंकि नए साल में गाड़ियां बिकने में पेश आ रही चुनौतियों के बावजूद  वाहन निर्माता नए साल की ताजातरीन शुरुआत करना चाहते हैं। 


12 नई लॉन्च में से तीन गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी। इससे भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर लोगों के बढ़ते रूझान का पता चलता है। बावजूद इसके कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी, जो अभी विकसित होने के स्टेज में है।

ये नए लॉन्च उन संकटपूर्ण 12 महीने के बाद हो रहे हैं, जहां लगभग हर महीने में 2018 के इन्हीं महीने की तुलना में बिक्री के आंकड़े कम होते गए। कई कार निर्माताओं को अपने महत्वहीन होने का अहसास हुआ, उन्हें उत्पादन में कटौती और आउटपुट में कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ा। 
new car launches in january 2020 new upcoming cars in india 2020 Hyundai Aura Tata Altroz Audi Q8
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media

Hyundai Aura 

Hyundai (ह्यूंदै) 21 जनवरी को अपनी compact sedan (कॉम्पैक्ट सेडान) कार  Aura (ऑरा) लॉन्च करेगी। इस मॉडल में पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। इस कार में Grand i10 Nios (ग्रैंड आई 10 एनआईओएस) में इस्तेमाल हुई प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है। यह  Hyundai Xcent को रिप्लेस करेगा और इसकी कीमत 6 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। 
new car launches in january 2020 new upcoming cars in india 2020 Hyundai Aura Tata Altroz Audi Q8
Tata Altroz - फोटो : Social

Tata Altroz 

Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोस) 22 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। की टक्कर Maruti Suzuki Baleno और Hyundai Elite i20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से है।  यह जनवरी में नियोजित चार ऑल-न्यू कार मॉडल लॉन्च में से एक होगी। Altroz में 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा जो 86 HP पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इस कार की कीमत 7 लाख रुपये से कम रहने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
new car launches in january 2020 new upcoming cars in india 2020 Hyundai Aura Tata Altroz Audi Q8
ऑडी - फोटो : Social Media

Audi Q8

मंदी से परेशान, भारत की चौथी सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता Audi (ऑडी) - 15 जनवरी को अपनी प्रमुख SUV Audi Q8 (क्यू 8) को लॉन्च करने वाली है। जर्मनी की दिग्गज कार कंपनी की यह भारत में  Q3 (क्यू 3), Q5 (क्यू 5) और Q7 (क्यू 7) के बाद चौथी SUV होगी। Audi Q8 की कीमत 1-2 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
new car launches in january 2020 new upcoming cars in india 2020 Hyundai Aura Tata Altroz Audi Q8
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

MG Motor ZS EV

लॉन्च किए जा रहे नए मॉडल की कारों में से आखिरी और चौथी है MG Motor ZS EV (एमजी मोटर जेडएस ईवी)। यह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल है। दिसंबर में MG Motor ने अपनी electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) को पेश किया था और इसकी कीमत 25 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed