फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda City: अब ओके गूगल कहने से होंडा सिटी करेगी काम, 5th जेनरेशन मॉडल में मिला गूगल असिस्टेंट फीचर, जानें क्या है खास

Thu, 29 Jul 2021 05:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
New 5th Generation Honda City works with Ok Google Honda Cars India introduces Google Assistant for 5th Gen Honda City to enhance Connected Car Experience
Honda City - फोटो : For Reference Only
Honda Cars India introduces Google Assistant for 5th Gen Honda City to enhance Connected Car Experience : भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली प्रमुख वाहन निर्माता Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) (एचसीआईएल) ने गुरुवार को होंडा एक्शन ऑन गूगल को पेश करते हुए नेक्स्ट जेनरेशन होंडा कनेक्ट के एक मॉडर्न वर्जन का एलान किया है। यह फीचर पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी में दी गई इंटीग्रेटेड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का विस्तार है। यह टेक्नोलॉजी पहले से ही एलेक्सा रिमोट फीचर्स के साथ उपलब्ध है। होंडा एक्शन ऑन गूगल की शुरुआत के साथ, 5th जेनरेशन सिटी अब ओके गूगल के साथ काम करती है। एचसीआईएल ने होंडा कनेक्ट प्लेटफॉर्म को 4 नए फीचर्स के साथ पहले से और भी बेहतर बनाया है। साथ ही सभी 36 फीचर्स ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा, सुविधा और मन का सुकून देते हैं। 


होंडा इस समय भारतीय बाजार में Honda Jazz (होंडा जैज), Honda Amaze (होंडा अमेज), Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी) और Honda City (होंडा सिटी) जैसी कारों की बिक्री करती है। ये कारें विभिन्न क्षेत्रों में अपने खरीदारों की जरूरतों को पूरा करती हैं। 

10 वॉयस इनेबल्ड फीचर्स

New 5th Generation Honda City works with Ok Google Honda Cars India introduces Google Assistant for 5th Gen Honda City to enhance Connected Car Experience
Honda City - फोटो : Honda Cars India
होंडा एक्शन ऑन गूगल 10 वॉयस इनेबल्ड फीचर्स को पेश करेगा। इन फीचर्स का उपयोग गूगल असिस्टेंट इनेबल्ड डिवाइसेज जैसे गूगल नेस्ट स्पीकर्स, एंड्रॉइड फोन आदि के जरिए किया जा सकता है। होंडा एक्शन आईओएस डिवाइस पर भी काम करता है। इन 10 फीचर्स का इस्तेमाल गूगल की टेक्स्ट आधारित कमांड फंक्शनेलिटी के साथ भी किया जा सकता है। 

होंडा कनेक्ट में दिए गए नए फीचर्स

New 5th Generation Honda City works with Ok Google Honda Cars India introduces Google Assistant for 5th Gen Honda City to enhance Connected Car Experience
Honda City - फोटो : Honda
इसके अलावा, होंडा कनेक्ट में दिए गए नए फीचर्स में वैले अलर्ट, फ्यूल लॉग एनालिसिस, मेंटेनेंस एनालिसिस की लागत और सर्विस प्रोडक्ट के लिए बेहतर विकल्प शामिल हैं। एडवांस होंडा कनेक्ट प्लेटफॉर्म को ग्राहक की बेहद सक्रिय जीवनशैली और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ उनके बढ़ते संबंध को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह तकनीक ग्राहक, कार, उसके परिवार और होंडा के बीच बेरोक और बिना झंझट कम्युनिकेशन में मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कार से कनेक्टेड रहने में मदद करेगा'

New 5th Generation Honda City works with Ok Google Honda Cars India introduces Google Assistant for 5th Gen Honda City to enhance Connected Car Experience
Honda City - फोटो : Honda
होंडा कार्स इंडिया के एसवीपी और डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग, राजेश गोयल ने इन नई खूबियों के बारे बताया, "ग्राहक तेजी से ऐसे प्रोडक्ट और सॉल्यूशंस की तलाश कर रहे हैं जो उनकी जिंदगी को आसान बनाते हैं और उनकी व्यस्त जीवन शैली से मेल खाते हैं। जहां हम अपनी सफल 5th जेनरेशन होंडा सिटी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं, वहीं इस मौके पर हमें अपने होंडा कनेक्ट प्लेटफॉर्म के साथ वॉयस आधारित गूगल असिस्टेंट इंटरफेस को पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह फीचर आपकी रोजाना की जीवन शैली के बीच आपको अपनी कार से कनेक्टेड रहने में मदद करेगा।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed