फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर खऱीदने जा रहे हैं नई Maruti Suzuki Wagon R, तो जरूर पढ़ें यह खबर

Fri, 11 Jan 2019 05:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
New 2019 Maruti Suzuki Wagon R will launch in Petrol and LPG not CNG option
2019 New Maruti WaganR

अगर आप 23 जनवरी को लॉन्च होने वाली मारुति की नई वैगन आर का सीएनजी वैरियंट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। मारुति वैगन आर केवल 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में लॉन्च होगी। वहीं वैगन आर के वी और जेड वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर होगा।    

केवल पेट्रोल और एलपीजी वैरियंट ही होंगे लॉन्च

New 2019 Maruti Suzuki Wagon R will launch in Petrol and LPG not CNG option
2019 नई मारुति वैगन आर

23 जनवरी को लॉन्च होने वाली वैगन आर के केवल पेट्रोल और एलपीजी वैरियंट ही लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में रनिंग कॉस्ट कम होने से सीएनजी व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। वहीं बहुत से ग्राहक नई वैगन आर के फैक्ट्री फिटेड सीएनजी वैरियंट खरीदने की योजना बना रहे थे। वैगन आर में सीएनजी वैरियंट न आने से कई लोगों को निराशा हो सकती है। हालांकि संपनी ने साफ नहीं किया है कि वह वैगन आर का सीएनजी वैरियंट कब लॉन्च करेगी।

 

सीएनजी एलएक्सआई की कीमत 4.73 लाख रुपए

New 2019 Maruti Suzuki Wagon R will launch in Petrol and LPG not CNG option
वैगनआर

फिलहाल आ रही मारुति की वैगन आर कारें सीएनजी ऑप्शन के साथ आती हैं। वैगन आर के L और L (O) वैरियंट सीएनजी फिटिंग के साथ आते हैं। वहीं वैगन आर के सीएनजी एलएक्सआई वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.73 लाख रुपए है। जबकि एलएक्सआई (ओ) की कीमत 4.92 लाख रुपए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

1.0 लीटर इंजन सीएनजी देती है मात्र 59 पीएस की पॉवर

New 2019 Maruti Suzuki Wagon R will launch in Petrol and LPG not CNG option
New 2019 Maruti WagonR

नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ भी स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। वहीं पुराने 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आने से यह मात्र 59 पीएस की पॉवर देगा।     

 

विज्ञापन

4.5 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है कीमत

New 2019 Maruti Suzuki Wagon R will launch in Petrol and LPG not CNG option
Maruti Wagan R 2019 Engine

जबकि नई वैगन आर के मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। नई वैगन आर लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में न केवल पुरानी वैगन आर से लंबी है, बल्कि Stingray मॉडल से भी बड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर वैगन आर सीएनजी के साथ लॉन्च हो सकती है, तो इसकी कीमत 4.5 लाख रुपए से ज्यादा होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed