{"_id":"5c3866a5bdec22735d3f9b7c","slug":"virat-kohli-reveals-when-he-will-retire-he-wont-pick-up-bat-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब लेंगे संन्यास, बोले- दोबारा कभी नहीं उठाऊंगा बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब लेंगे संन्यास, बोले- दोबारा कभी नहीं उठाऊंगा बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 11 Jan 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ सालों में देखने को मिला है कि कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और फिर टी20 लीग में अपना जल्वा बिखेरा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस सोच से सहमत नहीं हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वह जिस दिन संन्यास लेंगे, उसके बाद दोबारा कभी बल्ला नहीं उठाएंगे।
2 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछने पर कि बीसीसीआई अगर अपने खिलाड़ियों को इजाजत दे तो संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलना पसंद करेंगे? इस पर कप्तान कोहली ने कहा, 'देखिए मुझे नहीं पता कि भविष्य में इस तरह का कोई बदलाव होगा या नहीं। जहां तक मेरी बात है, जब मैं संन्यास ले लूंगा तो लगता नहीं है कि आगे खेल पाउंगा। मैं खेलने के जोन में नहीं रहूंगा।'
3 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
एबी डीविलियर्स और ब्रेंडन मैकुलम जैसे धाकड़ बल्लेबाज टी20 लीग में खेलते हुए दिखते हैं, लेकिन कोहली का कहना है कि वह भी इस तरह के काम करने में इंटरेस्ट नहीं रखते। 30 वर्षीय ने कहा, 'मैंने पिछले पांच सालों में काफी क्रिकेट खेली है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता कि संन्यास लेने के बाद क्या करूंगा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि फिर कभी बल्ला उठाऊंगा। मैं क्रिकेट खेलना ही तभी छोडूंगा जब मुझे महसूस होगा कि मेरा समय पूरा हो चुका है। इसलिए मैं खुद को वापसी करके खेलते देखने के बारे में नहीं सोचता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
इसके अलावा कोहली ने मौजूदा टीम संयोजन पर खुशी जताई और कहा कि विश्व कप के लिए टीम में ज्यादा बदलाव होना मुश्किल हैं। बता दें कि 2019 विश्व कप की शुरुआत इंग्लैंड में 30 मई से होगी। कोहली ने कहा, 'विश्व कप से पहले हमारे पास ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। हम इसलिए मिले मौकों पर उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जो विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में बहुत थक गया।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या
- फोटो : ht
पांड्या विवाद पर बातचीत करते हुए कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'हम भारतीय टीम और जिम्मेदार क्रिकेटर होने के नाते इन ख्यालों से संबंध नहीं रखते हैं। यह उनके निजी विचार थे। हम इंतजार कर रहे हैं कि क्या फैसला लिया जाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।