Mukesh Ambani Cars: ये बेशकीमती लग्जरी कारें मुकेश अंबानी के गैराज की बढ़ाती हैं शोभा
Mercedes Benz 660 Guard
भारत के वीवीआईपी नागरिकों में शामिल मुकेश अंबानी ने कुछ समय पहले अल्ट्रा-लग्जरी कार Mercedes Benz 660 Guard (मर्सिडीज बेंज 660 गार्ड) खरीदी थी। यह मुकेश अंबानी के गैराज में शामिल बख्तरबंद कारों में से एक है। यह कार Maybach S600 (मेबैक एस 600) का बख्तरबंद वर्जन है। उनकी यह कार पहला नागरिक वाहन है जिसे वीआर 10 लेवल की सुरक्षा मिली हुई है। इसका मतलब यह है कि मुकेश अंबानी की यह कार पर स्टील की गोलियां भी असर नहीं कर सकती। और यह बमुश्किल 2 मीटर की दूरी पर हुए 15 किलोग्राम के टीएनटी ब्लास्ट को भी झेल सकती है।
Mercedes Benz S600 कार में 6.0-लीटर 12-सिलेंडर, बाई-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 523 Bhp का पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इस कार के सस्पेंशन की बात करें तो इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह ज्यादा वजन उठा सकती है और इसके साथ ही बेहद आरामदायक सफर देती है। इस कार की शुरुआती कीमत 10 करोड़ रुपये हैं। लेकिन अंबानी ने इसके टॉप वर्जन को खरीदा होगा जिसकी कीमत कुछ और ज्यादा होगी।
Mercedes Maybach 62
मुकेश अंबानी को Mercedes Benz Maybach 62 (मर्सिडीज बेंज मेबैक 62) कार उनकी पत्नी नीता अंबानी ने उनके जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। इस कार को और भी खास बनाने के लिए नीता अंबानी ने कार को कस्टमाइज कराया था। Maybach 62 कार 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड को छू सकती है। Mercedes Maybach 62 कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.15 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
Bentley Bentayga
Bentayga (बेंटायगा) Bentley (बेंटले) द्वारा बनाई गई पहली एसयूवी कार है। इसने कुछ साल पहले दुनिया की सबसे तेज एसयूवी का खिताब भी अपने नाम किया था। यह कार 301 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है। यह स्पीड बहुत सारी स्पोर्ट्स कारों में भी नहीं मिलती। इसमें 6.0-लीटर 12-सिलिंडर का इंजन मिलता है जो 600 hp का पावर और 900 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है। यह कार सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। बावजूद इसके कि इस कार का वजन 3,250 किलोग्राम है। Bentley Bentayga कार की कीमत 7.6 करोड़ रुपये है।
Bentley Flying Spur
यह Bentley की दूसरी कार है जो अंबानी के गैराज की शोभा बढ़ाती है। Bentley Flying Spur (बेंटले फ्लाइंग स्पर) दुनिया की सबसे प्रसिद्ध लक्जरी कारों में से एक है। बॉलीवुड फिल्म जगत में कई सितारों के पास Bentley Flying Spur कार है। यह एक बहुत ही आम काम है जो मुंबई के रईसों की गैराज में पाई जाती है। ऐसे में देश के सबसे अमीर आदमी के गैराज में भी एक मौजूद है। Bentley Flying Spur W12 S, कंपनी की सबसे तेज रफ्तार कार है। यह कार सिर्फ 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है। W12 S में 6.0-लीटर ट्विन टर्बो W12 इंजन मिलता है जो 626 bhp का पावर और 820 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।