फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी बने भारत की पहली Jeep Grand Cherokee Trackhawk के मालिक, कीमत जानकर होश उड़ जायेंगे

Mon, 12 Aug 2019 02:44 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 12 Aug 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni gets a new car, Wife Sakshi shares photo
Ms Dhoni Car Collection - फोटो : Amar Ujala

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाइक्स और कार्स के प्रति दीवानगी तो हम सब जानते ही हैं। धोनी के गैराज में एक से बढ़कर एक गाड़ियों का कलेक्शन है और इसके लिए उन्होंने अपने रांची स्थित घर में ही गैराज भी बनवा रखा है। लेकिन अब धोनी के गैराज की शोभा बढ़ाने के लिए उनके सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में एक और नई कार जीप ग्रांड चेरोकी ने एंट्री कर ली है।

पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

MS Dhoni gets a new car, Wife Sakshi shares photo
Jeep Grand Cheroke - फोटो : Social
नई गाड़ी की फोटो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी ने पति धोनी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया। रियली मिसिंग यू । यह  भारत में अपनी तरह की पहली कार है। कथित तौर पर कार की कीमत भारत में 80-90 लाख रुपये के बीच है। साक्षी ने जिस लाल रंग की कार की फोटो शेयर की है वह जीप कंपनी की ग्रैंड चेरोके एसयूवी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Welcome home #redbeast #trackhawk 6.2 Hemi 🔥 ! Your toy is finally here @mahi7781 really missing you ! Awaiting its citizenship as its the first n only car in India ! 🙈

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


 

फीचर्स

MS Dhoni gets a new car, Wife Sakshi shares photo
MS Dhoni Jeep Grand Cherokee - फोटो : Social
Jeep Grand Cherokee में ट्रैकहॉक एक 6.2 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 HEMI इंजन लगा है जो 700 bhp की पावर और 875 Nm का टॉर्क देता है। यह गाड़ी महज 3.6 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। लुक्स के मामले में यह SUV बेहद आक्रामक नजर आती है, इसमें 20 इंच के एलाय व्हील्स दिए गये हैं  वही सामने के दरवाजे के दोनों ओर, इस एसयूवी को 'ग्रैंड चेरोकी सुपरचार्ज्ड' बैजिंग मिलती है।इसके अलावा बात इसके कैबिन की करें तो Grand Cherokee में 8.4 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। वही इसका कैबिन नाप्पा लैथर  से लैस है जोकि हाई क्वालिटी के साथ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी इन दिनों कश्मीर में हैं

MS Dhoni gets a new car, Wife Sakshi shares photo
ms dhoni army image - फोटो : फाइल, अमर उजाला

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों कश्मीर में हैं और भारतीय सेना के साथ अवंतीपोर में ड्यूटी कर रहे हैं। धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। धोनी पैरा कमांडो की बटालियन में 15 दिन के लिए तैनात हैं। उनके साथ गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के 700 सैनिक हैं। यहां धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। वे गश्त, गार्ड डयूटी और पोस्ट डयूटी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed