कार को खरीदना हर किसी का सपना होता है कार ऐसी हो जो देखकर लोग नजर न हटा पाएं। वैसे तो वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहन को बनाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोडती हैं। फिर भी कहीं न कहीं ग्राहकों की उम्मीदें मन में रह जाती हैं कि काश यह भी होता काश वह भी होता।
हालांकि कुछ वाहन ऐसे भी रहे जिनमें बदलाव की काफी संभावनाएं बाकी थीं। ऐसे में कार निर्माता कंपनियों ने खुद ही अपने कुछ मॉडल्स को मोडिफाई कर दिया। आज हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताएंगे जो मोडिफाई होकर पहले से ज्यादा पसंद किए गए हैं ।
Safari Storme Ladakh
टाटा ने अपनी साधारण सी सफारी कार को और ज्यादा मजबूत बनाते हुए इस एसयूवी का लद्दाख एडिशन पेश किया था। जिसमें बुल गार्ड, एलईडी फॉग लैंप, पहाड़ी इलाकों के लिए खास टायर दिए गए।
Mahindra Daybreak
यह थार का मोडिफाइड रूप है, कार को सबसे पहले 2016 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। फिलहाल इस कार की कीमत करीब 9.6 लाख रुपए है।
Renault Kwid Racer
इसे 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसमें नया फ्रंट बंपर, एलईडी हेडलैंप और नया रियर बंपर व स्पॉइलर दिया गया है। कार में 18 इंच के एलॉय व्हील दिए हैं।
Ford EcoSport Storm
इसे फोर्ड की ही F150 Raptor कार जैसा लुक दिया गया है। कार में बड़े एलॉय व्हील और बड़े टायर दिए गए हैं। इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स, नया फ्रंट ग्रिल भी दिया गया है।