फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MINI पैडी हॉपकिर्क एडिशन भारत में लॉन्च, इस ऐतिहासिक कार की बिकेंगी सिर्फ 15 यूनिट्स

Fri, 08 Jan 2021 03:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
MINI Paddy Hopkirk Edition launched in india mini paddy hopkirk edition price know the details of car
MINI Paddy Hopkirk Edition - फोटो : MINI
MINI India (मिनी इंडिया) ने भारत में MINI 3-डोर हैचबैक कार का एक स्पेशल एडिशन MINI Paddy Hopkirk Edition (पैडी हॉपकिर्क एडिशन) पेश किया है। भारत में यह कार कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के तौर पर मिलेगी और इस कार की सिर्फ 15 यूनिट्स उपलब्ध हैं, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। 


1964 में, सभी बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए क्लासिक Mini कूपर S ने प्रसिद्ध मोंटे कार्लो रैली में हासिल तीन जीतों में से पहली जीत दर्ज की। उस ऐतिहासिक No. 37 रेड Mini कूपर S कार को उस वक्त 30 वर्षीय नॉर्दर्न आयरिश रैली ड्राइवर पैट्रिक "पैडी" हॉपकिर्क ड्राइव कर थे। इस रेसिंग लीजेंड और मोंटे कार्लो रैली की उनकी शानदार जीत को टाइमलेस ट्रिब्यूट के तौर पर MINI आइकॉनिक No. 37 को MINI पैडी हॉपकिर्क एडिशन के साथ स्टार्टिंग लाइन में वापस ले आया है। कंपनी का कहना है कि Mini पैडी हॉपकिर्क एडिशन अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स इतिहास में सबसे शानदार उपलब्धियों में से एक को बयां करने के लिए एक एक्सक्लूसिव डिजाइन और इक्विपमेंट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। 
MINI Paddy Hopkirk Edition launched in india mini paddy hopkirk edition price know the details of car
MINI Paddy Hopkirk Edition - फोटो : MINI
MINI पैडी हॉपकिर्क एडिशन का डिजाइन
MINI पैडी हॉपकिर्क एडिशन मोंटे कार्लो रैली में पैडी हॉपकिर्क द्वारा चलाई गई क्लासिक रेड MINI कूपर S की एक आधुनिक व्याख्या है। लिमिटेड एडिशन में चिली रेड एक्सटीरियर कलर के साथ ऐस्पन व्हाइट रूफ, ब्लैक मिरर कैप्स, 16 इंच लाइट अलॉय व्हील्स विक्टरी स्पोक इन ब्लैक और पियानो ब्लैक में एक्सटर्नल एलिमेंट्स (बोनट स्कूप, डोर हैंडल्स, फ्यूल फिलर कैप, वेस्टलाइन फिनिशर, मिनी एम्ब्लेम फ्रंट और रियर, किडनी ग्रिल स्ट्रट) जैसे फीचर हैं। 
MINI Paddy Hopkirk Edition launched in india mini paddy hopkirk edition price know the details of car
MINI Paddy Hopkirk Edition - फोटो : MINI
MINI पैडी हॉपकिर्क एडिशन के एक्सक्लूसिव फीचर्स में दोनों तरफ व्हाइट में आइकॉनिक No. 37 स्टिकर और साइड स्कटल्स के साथ ही की कैप पर No. 37 बैजिंग शामिल हैं। पैडी हॉपकिर्क सिग्नेचर इल्युमिनेटेड डोर सिल्स, C-पिलर्स और कॉकपिट फेसिया पर एक मैट ब्लैक रियर स्टिकर के साथ नजर आता है। पैडी हॉपकिर्क सिग्नेचर और नंबर प्लेट की 33EJB बैजिंग के साथ व्हाइट में एक सिंगल बोनट स्ट्राइप स्पेशल एडिशन की एक्सक्लूसिविटी और बढ़ाते हैं। MINI पैडी हॉपकिर्क एडिशन में पैनोरमा ग्लास रूफ, कम्फर्ट एक्सेस सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और जॉन कूपर वक्र्स स्पोर्ट लेदर स्टीयरिंग व्हील भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MINI Paddy Hopkirk Edition launched in india mini paddy hopkirk edition price know the details of car
MINI Paddy Hopkirk Edition - फोटो : MINI
इंजन
MINI पैडी हॉपकिर्क एडिशन के केंद्र में ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ रोमांचक धड़कनें बढ़ाने वाला MINI कूपर S 2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह 192 hp/ 141 kW का पीक आउटपुट और 280 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। कार 6.7  सेकंड में 100 km/hr  की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 235 km/hr तक है। डबल क्लच और स्टीयरिंग व्हील पैडल्स के साथ 7-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन बड़ी सहजता से गियर शिफ्ट्स, ऑप्टिमाइज्ड एकॉस्टिक और वाइब्रेशन रिस्पॉन्स को सक्षम करता है और ड्राइव सिस्टम को बेहतरीन बनाने में योगदान देता है। 
विज्ञापन
MINI Paddy Hopkirk Edition launched in india mini paddy hopkirk edition price know the details of car
MINI Paddy Hopkirk Edition - फोटो : MINI
ड्राइविंग मोड्स
MINI ड्राइविंग मोड्स व्यक्तिगत आधार पर वाहन सेट-अप को संभव बनाते हैं और प्राथमिकता के अनुसार राइड कम्फर्ट, स्पोर्टीनेस या दक्षता पर फोकस करते हैं। स्टैंडर्ड MID मोड के अलावा, SPORT मोड एक्टिव ड्राइविंग फन की ओर ले जाता है जबकि GREEN मोड ईंधन-कुशल ड्राइविंग का समर्थन करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed