{"_id":"5e2051ac8ebc3e4b3a57a679","slug":"mg-zs-ev-india-launch-date-mg-hector-zs-ev-specifications-mg-zs-ev-price-in-india-electric-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी पहली कार MG Hector से छा जाने वाली MG Motor लॉन्च कर रही है पहली इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अपनी पहली कार MG Hector से छा जाने वाली MG Motor लॉन्च कर रही है पहली इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV
Thu, 16 Jan 2020 05:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : Social
MG Motor भारतीय बाजार में अपनी पहली कार Hector की सफलता के बाद अपनी दूसरी कार लॉन्च करने जा रही है। यह MG Motor की भारत में पहली Electric car होगी। MG Motor अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV MG ZS EV को 27 जनवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। MG ZS EV को बीते साल दिसंबर 2019 में शोकेस किया था। MG ZS EV की कड़ी टक्कर Hyundai Kona से होनी है और यह कोना से लंबी है। MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया जाएगा।
MG ZS EV Charging
- फोटो : Social Media
बुकिंग चालू है
एमजी मोटर अपनी ऑल इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV की आधिकारिक तौर पर बहुत पहले से बुकिंग कर रही है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो 50 हजार रुपये देकर कंपनी की वेबसाइट के जरिये इसकी बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि एमजी ने इसकी आधिकारिक कीमतों का एलान नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमतें 20 से 25 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। MG ZS EV सफेद, नीले और लाल रंगी की कलर स्कीम में मिलेगी। शुरुआत में यह कार दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में ही उपलब्ध होगी।
MG ZS EV India Launch
- फोटो : Social Media
Exclusive वेरिएंट
इसके एक्सक्लूसिव वेरियंट में R17 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, क्रोम एक्सटीरियर ट्रिम, इंटीग्रेटेड इंटीरियर के साथ बॉडी कलर ORVMs मिलेंगे। वहीं इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 20.32 सेमी डिस्प्ले के साथ iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG ZS EV India
- फोटो : Social Media
Excite वेरिएंट
वहीं इसके एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
MG ZS EV Interior
- फोटो : Youtube