पिछले साल ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में Tata Nexon SUV को फाइव स्टार रेटिंग के साथ सबसे सुरक्षित कार बन गई थी। उस दौरान नेक्सन अकेली गाड़ी थी जिसे ये रेटिंग मिली थी। वहीं इस कतार में अब एक और गाड़ी शामिल हो गई है। SAIC MOTOR के अधिग्रहण वाली एमजी मोटर की यह कार सबसे सुरक्षित कारों की श्रेणी में शामिल हो गई है।
MG Motor की इस SUV का नहीं होगा बाल भी बांका, बनी देश की पहली सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार
फाइव स्टार रेटिंग
एमजी मोटर ने हाल ही में पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी MG ZS EV लॉन्च की थी। जल्द ही यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं यूरोप में क्रेश रेटिंग में इस कार ने फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। एमजी ने माना है कि यह मॉडल बाजार में पेश किया जाएगा।
90 फीसदी स्कोर
यूरो NCAP क्रेश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन में MG ZS EV ने 90 फीसदी स्कोर हासिल किया है। इसके तहत आगे बैठे यात्री और ड्राइवर के लिए यह सुरक्षा काफी है। कार में आने वाले सिटी ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ने कार को टेस्ट के दौरान सफलता हासिल की। यूरो एनसीएपी ने पुष्टि की है कि टेस्टिंग में बेस मॉडल को इस्तेमाल किया गया था।
यहां पढ़ें टेस्ट रिजल्ट
44.5 kWh का बैटरी पैक
इस मॉडल में प्रीटेंशनर्स के साथ सीट बेल्ट, छह एयरबैग्स, स्टैंडर्ड सीट बेल्ट रिमांइडर्स, स्पीड असिस्टेंस जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। MG Motor ने इस साल अपनी दूसरी कार MG ZS EV से पर्दा उठाया। MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगा।
340 किमी की रेंज
एमजी मोटर का दावा है कि यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW चार्जर चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लेगी। फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 8.5 सेंकड में पकड़ सकती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी ह्यूंदै कोना नौ सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है।