एमजी हेक्टर को 27 जून को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से ही हेक्टर अपनी बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहां तक की लॉन्चिंग के 22 दिनों के भीतर कंपनी को बीच में अस्थाई तौर पर बुकिंग भी बंद करनी पड़ी। क्योंकि हेक्टर का वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंच गया था। वहीं अब हेक्टर की बुकिंग 28 हजार को पार कर गई है।
36 घंटों में सात हजार कारों की बुकिंग
2 of 7
MG Hector China factory
- फोटो : सांकेतिक
मॉरिस गैराज की फाइव सीटर एसयूवी एमजी हेक्टर को 12.18 से 16.88 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया गया था। कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के चलते ग्राहकों को यह एसयूवी बेहद भा रही है। इससे पहले 18 जुलाई को एमजी मोटर्स ने 19 जुलाई की मध्यरात्रि से हेक्टर की बुकिंग पबंद करने का एलान किया था, लेकिन 36 घंटों में बुकिंग का आंकड़ा 28 हजार को पार कर गया। जबकि 18 जुलाई तक हेक्टर की 21 हजार गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी थी। इन 36 घंटों में तकरीबन सात हजार कारों की बुकिंग हुई। वहीं एमजी ने अपनी एसयूवी की डिलिवरी भी शुरू कर दी है।
स्मार्ट और शार्प वेरियंट की जबरदस्त डिमांड
3 of 7
MG Hector Launch India
- फोटो : MG
पिछले महीने तक तक 1508 हेक्टर एसयूवी बेची जा चुकी हैं। वहीं कंपनी भी इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने एमजी हेक्टर में एमजी शील्ड नाम से 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर दिए हैं और देश में तरह के फीचर देने वाली यह पहली कार है। एमजी की इस इंटरनेट कार के वेरियंट स्मार्ट और शार्प की जबरदस्त डिमांड है। कंपनी का कहना है कि 50 फीसदी बुकिंग इन दोनों के पेट्रोल मॉडल्स की है।
ग्लैज रेड पेंट वाली पेट्रोल डीसीटी पर सात महीने की वेटिंग
4 of 7
MG Hector Red Front
- फोटो : File
हेक्टर चार रंगों स्टैरी ब्लैक, कलर्ड ग्लैज रेड, बरगुंडी रेड, अरोरा सिल्वर और कैंडी व्हाइट में लॉन्च किया है। हेक्टर के ग्लैज रेड पेंट में आने वाली पेट्रोल डीसीटी पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड है और इस पर सबसे ज्यादा सात महीने की वेटिंग है। वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पर चार महीने और 2.0 लीटर डीजल इंजन पर तीन महीने की वेटिंग है। इनमें सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 1000 बुकिंग कोचीन में है, जबकि गुरुग्राम में 650 बुकिंग मिली है, जिनमें 450 बुकिंग डीसीटी वेरियंट की है। कंपनी बुकिंग को समय पर पूरा करने के लिए प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी ने सप्लायर्स के साथ बातचीत की है, ताकि अक्टूबर से गुजरात के हलोल स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता बढ़ा कर 3 हजार यूनिट प्रति माह किया जाए।
शार्प की एक्स शोरूम कीमत 16.88 लाख रुपये
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेक्टर के डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल की डिमांड ज्यादा है। यह मॉडल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में आता है, वहीं इसके टॉप वर्जन शार्प की डिमांड सबसे ज्यादा है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 16.88 लाख रुपये है। पिछले महीने पेश हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 12.18 लाख से 16.88 लाख रुपये तक है।