{"_id":"5f1d96428ebc3e63df421a79","slug":"mg-hector-plus-6-seater-delivery-in-india-mg-motor-india-mg-hector-plus-price-in-india-mg-hector-plus-launch-in-india-mg-hector-plus-6-seater-interior-mg-hector-plus-specifications-mg-hector-plus-variants-mg-hector-plus-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Motor India ने शुरू की नई 6-सीटर Hector Plus की डिलीवरी, 13 अगस्त से बढ़ जाएगी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Motor India ने शुरू की नई 6-सीटर Hector Plus की डिलीवरी, 13 अगस्त से बढ़ जाएगी कीमत
Sun, 26 Jul 2020 08:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
MG Hector Plus
- फोटो : MG Motor
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित 6-सीटर एसयूवी नई MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) के लॉन्च के बाद अब आधिकारिक रूप से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। एमजी हेक्टर प्लस को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, जिसे पहली बार 2020 दिल्ली ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। जहां इस कार को बहुत सराहा गया था जिसके बाद इस कार का उत्पादन शुरू किया गया और 13.48 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया। एमजी का कहना है कि यह एक इंट्रोडक्ट्री कीमत है जो सिर्फ 13 अगस्त तक ही उपलब्ध है, इसके बाद इस कार की कीमत 50,000 तक बढ़ा दी जाएगी। नई हेक्टर प्लस में सामान्य 5-सीटर हेक्टर एसयूवी में इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस एसयूवी की बिक्री पहले 2020 की पहली छमाही से शुरू हो जानी थी लेकिन महामारी संकट के कारण इसकी लॉन्च में देरी हुई। यह कंपनी के सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector का ज्याद स्पेशियस वर्जन है।
MG Hector Plus
- फोटो : MG Motor
इंजन
नई MG हेक्टर प्लस को दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाईब्रिड और 2.0-लीटर डीजल इंजन। 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 143 ps का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ DCT ट्रांसमिशन दिया गया है। 2.0-लीटर डीजल इंजन 170 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

डिजाइन
एमजी हेक्टर प्लस देखने में हेक्टर के जैसी ही लगती है। हालांकि नई एमजी हेक्टर प्लस में खासकर फ्रंट में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक हेक्टर से थोड़ा अलग हो जाता है। नई हेक्टर प्लस के लुक की बात करें तो, इसमें नई चमकदार ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसे स्लीक लुक वाली एलईडी डीआरएलएस का साथ मिलता है। इसके अलावा, इसमें नए हेडलैम्प्स दिए गए हैं जो इसे और आकर्षक और क्लासी लुक देता है। इसके साथ ही इसमें नए बंपर, नए फ्रंट-फ्लोटिंग टर्न इंडिकेटर्स, नए टेल लैंप और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स भी दिए गए हैं।

फीचर्स
नई हेक्टर प्लस के बाहरी लुक और डिजाइन में कॉस्मैटिक बदलाव के अलावा, इसके इंटीरियर में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसमें मिलने वाला 6 सीटों वाला सेटअप है, जिसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस सीट्स को झुकाया जा सकता है और आगे-पीछे भी किया जा सकता है। इस एसयूवी को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री और बेज हेडलाइनर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें एक नया डैशबोर्ड, तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए एयर वेंट, रियर एसी वेंट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और भी बहुत कुछ मिलता है।

स्मार्ट स्वाइप फीचर
हेक्टर प्लस में एक स्मार्ट स्वाइप फीचर मिलता है जो यूजर द्वारा रियर बंपर के नीचे पैर को घुमाने पर अपने आप बूट खुल जाता है। इसमें 55 से ज्यादा इंटरनेट कनेक्टिविटी फीचर भी मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से हेक्टर प्लस में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड फंक्शन और बहुत कुछ दिया गया है। कुल मिलाकर इसमें 25 से स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।