अगर आप Mercedes या Audi जैसी कंपनियों की कार खरीदना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए सबसे शानदार साबित हो सकता है। दरअसल इस महीने ये दोनों ही कंपनियां अपनी BS4 कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। दरअसल अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल 2020 से केवल BS6 इंजन वाली कारों की बिक्री होगी। ऐसे में सभी कार कंपनियां अपने लाइन-अप को लगातार अपग्रेड कर रही हैं। हालांकि, इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को हो रहा है, क्योंकि कार कंपनियां अपने BS4 मॉडल के स्टॉक को खत्म करने के लिए इन पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में Mercedes-Benz और Audi India अपनी BS4 कारों पर 22 लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही हैं। जी हां, सही सुना आपने। तो डालते हैं इन कारों पर मिलने वाले ऑफर्स पर एक नजर,
Mercedes-Audi की कारों पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, पाएं 22 लाख रुपये तक की बंपर छूट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन