एक वक्त में बेहद पॉपुलर रही मारुति सुजुकी ओमनी को अब कंपनी बाय-बाय करने की तैयारी कर रही है। 1985 में लॉन्च हुई ओमनी की तकरीबन 35 साल बाद सड़कों से विदाई होगी। मारुति जल्द ही ओमनी के पैसेंजर और कार्गो वैरियंट्स बंद कर सकती है। वहीं ओमनी की जगह मारुति की एक दूसरी कार लेगी।
पहली 8 सीटर कार थी
पिछले 35 सालों में मारुति ओमनी ने देश की हर सड़क पर अपनी पहुंच बनाई। ओमनी अकेली ऐसी कॉम्पैक्ट वैन थी, 8 सीटर थी और उस समय यह फैमिली इसे फैमिली कार के तौर पर जाना जाता था। कई परिवारों की तो यह पहली फैमिली कार थी। कंपनी ने ओमनी का 5 सीटर वर्जन भी उतारा था। धीरे-धीरे ओमनी का इस्तेमाल बढ़ता गया और स्कूल वैन के अलावा कार्गो, एंबुलेस में भी यह प्रयोग की जाने लगी।
1.57 करोड़ से ज्यादा ग्राहक
ओमनी की खासियत थी इसका कॉम्पैक्ट लुक और कम मैंटीनेंस कॉस्ट। वहीं ऊंची छत, स्लाइडिंग डोर्स और ज्यादा स्पेस के चलते यह लोगों पर छा गई। एक समय तक यह मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक थी। आज भी ओमनी की 5 हजार यूनिट्स हर महीने बिक जाती हैं। आज ओमनी के 1.57 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। वहीं बाद में मारुति ने ओमनी का एलपीजी और सीएनजी वैरियंट भी लॉन्च किया। ओमनी में पुराना 796 सीसी का 3 सिलेंडर एफ8डी इंजन आता है, जो 34 बीएचपी और 59 एनएम का टॉर्क देता है। ओमनी 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती है।
इको में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन
हाल ही में मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा है कि ओमनी का उत्पादन जल्द ही बंद किया जा सकता है। वहीं कंपनी ओमनी जगह मारुति इको को बढ़ावा देगी। इको को नए सेफ्टी नियमों के तहत अपग्रेड भी किया जाएगा। इको में 5, 7 और 8 सीटर के अलावा कार्गो वैरियंट भी आता है। कंपनी का कहना है कि इको की लंबाई ओमनी से ज्यादा है और इसमें उससे ज्यादा ताकतवर इंजन लगा है। इको में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 73 बीएचपी की पॉवर और 101 एनएम का टॉर्क देता है। इको पेट्रोल के अलावा सीएनजी में भी आती है।
इको में ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बैल्ट रिमाइंडर मिलेगा
5 of 5
मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : Maruti Suzuki
वहीं सेफ्टी नॉर्म्स के तहत ओमनी में अब ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बैल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट, आइसोफिक्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी मिलेंगे। वहीं कंपनी को उम्मीद है कि अगले 10 सालों में ओमनी सड़कों से गायब हो जाएगी और इको सड़कों पर अपनी जगह बना लेगी। इको की एक्स-शोरूम कीमत 3.61 लाख से लेकर 4.65 लाख रुपए तक है।