देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक कार प्रोडक्शन बंद कर दिया है। मारुति ने ऑल्टो 800 को बनाना बंद कर दिया है। ऑल्टो मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं मारुति इसके नए वर्जन को लगातार टेस्ट कर रही है और टेस्टिंग के दौरान कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं।
ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन रोक दिया है। वहीं मारुति ऑल्टो 1.0 लीटर इंजन का प्रोडक्शन जारी रखेगी। खबरें हैं कि 1 लीटर इंजन के साथ नए 1.0 लीटर इंजन के साथ जून के आखिर तक या जुलाई तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।
साल 2000 में किया गया था लान्च
मारुति सुजुकी ऑल्टो को साल 2000 में लान्च किया गया था और फरवरी 2008 में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं 12 सालों से ऑल्टो कार बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। लेकिन पिछले साल ऑल्टो की बादशाहत खत्म हो गई, जब मारुति की ही सेडान कार डिजायर ने ऑल्टो की सेल को चुनौती देते हुए नंबर वन का ताज हासिल कर लिया।
2010 में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छूआ
4 of 8
Suzuki Regina concept launch auto expo-2
हालांकि बावजूद इसके ऑल्टो का जादू आज भी कम नहीं हुआ है। ऑल्टो ने 2010 में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया था, जबकि 8 सालों में यह बढ़ कर 35 लाख यूनिट्स पहुंच चुका है। आज भी ऑल्टो 55 प्रतिशत लोगों की पहली कार होती है। वहीं ऑल्टो उस फेहरिस्त में शुमार हो गई है, जो लंबे समय तक बाजार में टिकी रही हैं।
बंद होने के पीछे यह है वजह
ऑल्टो को बंद करने के पीछे मुख्य वजह नए नियम हैं। अक्टूबर 2019 से लागू होने वाले नए सेफ्टी नियमों से भी इसे अपग्रेड करने में दिक्कतें आ रही थीं। साथ ही, अप्रैल 2020 से बीएस-6 इंजन अनिवार्य हो जाएंगे, यह नियम भी ऑल्टो के लिए बाधक बन रहा था।