फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti WagonR Electric: नए लुक में टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर, जानें माइलेज और लॉन्चिंग डिटेल्स

Thu, 24 Jun 2021 06:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR electric hatchback spotted again testing in india expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
Maruti Suzuki WagonR Electric - फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी पॉपुलर हैचबैक कार WagonR के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने की तैयारी में है। कुछ हफ्ते पहले WagonR पर आधारित इस इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को एक बार फिर स्पॉट किया गया है, लेकिन इसमें एक खास बदलाव देखा गया। पिछली बार इस इलेक्ट्रिक कार के टेस्टिंग मॉडल में टोयोटा का बैज लगा हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह टोयोटा के लाइनअप का हिस्सा बन सकता है। लेकिन इस कार की लेटेस्ट तस्वीरों में वैगनआर इलेक्ट्रिक में मारुति सुजुकी के लोगो के साथ दिखाई दे रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी अपने लाइनअप में एक फुल इलेक्ट्रिक कार जल्द शामिल करने की तैयार में नहीं है। इसके बजाय, भारतीय कार निर्माता फिलहाल सीएनजी और हाइब्रिड इंजन वाले मॉडल्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक कार की नई तस्वीरों से उन अफवाहों को विराम लग गया है कि इसे टोयोटा की बैजिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। 
Maruti Suzuki WagonR electric hatchback spotted again testing in india expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
Maruti Suzuki WagonR Electric - फोटो : For Representation Only
बता दें कि मारुति सुजुकी 2018 से भारत में 50 वैगनआर इलेक्ट्रिक कारों की टेस्टिंग और मूल्यांकन कर रही है। हालांकि ये जापान-स्पेक मॉडल्स हैं। लेकिन हाल ही में देखा गया टेस्टिंग मॉडल मौजूदा वैगनआर के जैसा है। डिजाइन के लिहाज से ये मौजूदा वैगनआर के पेट्रोल इंजन मॉडल जैसा ही है। वैगनआर इलेक्ट्रिक और मौजूदा पेट्रोल इंजन वाले वैगनआर के बीच सिर्फ इतना अंतर है कि इलेक्ट्रिक मॉडल का फ्रंट लुक थोड़ा अलग है। हालांकि इसका खास बॉक्सी डिजाइन और टॉल ब्वॉय लुक के कारण कार के भीतर उतना ही स्पेस मिलेगा जितना पेट्रोल इंजन मॉडल में मिलता है। हालांकि इतना जरूर स्पष्ट हो गया है कि इस कार को मारुति सुजुकी ही लॉन्च करेगी। 
Maruti Suzuki WagonR electric hatchback spotted again testing in india expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
Maruti Suzuki WagonR Electric - फोटो : For Representation Only
हालांकि मारुति सुजुकी ने अपनी इलेक्ट्रिक वैगनआर कार की लॉन्च डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Maruti Suzuki WagnoR EV की देश में लंबे समय से टेस्टिंग हो रही है। इससे पहले, इस कार को पिछले साल हरियाणा के गुरुग्राम की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। मारुति सुजुकी ने पिछले साल देश में 50 जेडीएम-स्पेक प्रोटोटाइप पेश किए थे। जो अलग-अलग कंडीशन में टेस्टिंग से गुजर रहे हैं। पहले की रिपोर्टों के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने कहा है कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को शुरुआती तौर पर सबसे पहले कमर्शियल यूज (व्यावसायिक इस्तेमाल) और फ्लीट मैनेजमेंट (कैब सर्विस) के लिए लॉन्च किया जाएगा। इससे वाहन निर्माता को नियमित रूप से ज्यादा चलने वाली कारों से अधिक डेटा इकट्ठा करने और अपनी कार को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जिसके बाद कंपनी निजी इस्तेमाल के लिए इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR electric hatchback spotted again testing in india expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
Maruti Suzuki WagonR Electric - फोटो : For Representation Only
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक वैगनआर ईवी एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह देश में निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन सिटी इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। स्टैंडर्ड चार्जर के जरिए इस हैचबैक कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में 7 घंटे लगने की उम्मीद है। जबकि फास्ट-चार्जर से एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR electric hatchback spotted again testing in india expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
Maruti Suzuki WagonR Electric - फोटो : For Representation Only
लॉन्चिंग और कीमत
हालांकि मारुति ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैगनआर ईवी को इस साल अगस्त-सितंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है। घरेलू बाजार में मारुति की कारों का दबदबा है लिहाजा इसकी कीमत को कम से कम रखा जाएगा। वैगनआर ईवी की कीमत 9 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। मारुति नजदीकी भविष्य में और अधिक ईवी कारों को लॉन्च कर सकती है। भारत में इलेक्ट्रिक कार का बाजार धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है। वर्ष 2021 में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं जिससे ईवी का बाजार बढ़ने की उम्मीद है। Tata Nexon EV और Hyundai Kona जैसी पहले से मौजूद ईवी के अलावा, भारतीय सड़कों पर कई नई कारें नजर आ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed