फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 लाख रुपये से सस्ती Maruti Wagon R और Renault Kwid में किसे खरीदें?

Tue, 25 Feb 2020 09:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 25 Feb 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R vs Renault Kwid specifications and price comparision of two cheapest cars
Maruti Suzuki Wagon R vs Renault Kwid - फोटो : Amar Ujala

एंट्री-लेवल सेगमेंट में आज हम आपके लिए दो सबसे लोकप्रिय कारें लेकर आए हैं। इन कारों में Renault Kwid और Maruti Suzuki Wagon R शामिल हैं। इन कारों की शुरुआती कीमत पांच लाख रुपये से भी कम हैं। इन कारों में आपको कई बेहतर फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको इन कारों की इंजन, परफॉर्मेंस, ट्रांसमिशन, सस्पेंशन, डायमेंशन और ब्रेकिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि इनकी शुरुआती कीमत क्या है? इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी? डालते हैं एक नजर,  

Maruti Suzuki Wagon R vs Renault Kwid specifications and price comparision of two cheapest cars
Maruti Suzuki Wagon R

कितने लोग बैठ सकते हैं?

Renault Kwid और Maruti Suzuki Wagon R में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।

फ्यूल टैंक 

  • Maruti Suzuki Wagon R में 32 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
  • Renault Kwid में 28 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
Maruti Suzuki Wagon R vs Renault Kwid specifications and price comparision of two cheapest cars
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault

इंजन

  • Maruti Suzuki Wagon R भारत में 1.0 लीटर K-सीरीज और 1.2 लीटर K12B इंजन के साथ आती है।
  • Renault Kwid भारतीय बाजार में 0.8-लीटर और 1.0-लीटर इंजन में उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस

  • Maruti Suzuki Wagon R का 1.0-लीटर इंजन 67 bhp की पावर पैदा करता है। वहीं, इसका 1.2 लीटर इंजन 82 bhp की पावर जेनरेट करता है।
  • Renault Kwid का 0.8-लीटर इंजन 54 PS की पावर और 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है।  वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 68 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

ट्रांसमिशन

  • Maruti Suzuki Wagon R में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
  • Renault Kwid में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R vs Renault Kwid specifications and price comparision of two cheapest cars
Maruti Suzuki Wagon R

डायमेंशन

  • Maruti Suzuki Wagon R की लंबाई 3655 मिलीमीटर, चौड़ाई 1620 मिलीमीटर, ऊंचाई 1675 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2435 मिलीमीटर है।
  • Renault Kwid की लंबाई 3731 मिलीमीटर, चौड़ाई 1579 मिलीमीटर, ऊंचाई 1474/1490 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2422 मिलीमीटर है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R vs Renault Kwid specifications and price comparision of two cheapest cars
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault

ब्रेकिंग

  • Maruti Wagon R के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।
  • Renault Kwid के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।

सस्पेंशन

  • Maruti Suzuki Wagon R के फ्रंट में क्वाइस स्प्रिंग के साथ MacPherson strut दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ Torsion Beam दिया है।
  • Renault Kwid के फ्रंट में लोवर ट्रांसवर्स लिंक के साथ MacPherson strut दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed