Maruti Suzuki ने अपनी Vitara Breeza Facelift को Auto Expo 2020 में पेश किया था। अब भारतीय बाजार में इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने अपनी नई Vitara Breeza को 7.34 लाख रुपये की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 11.40 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में अब कार को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। 20 दिन पहले कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर थी। तब से अब तक में इसके 10000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि साल 2019 में मारुति सुजुकी की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में Vitara Breeza 2020 की लगातार हो रही बुकिंग से कंपनी के ऑफिशियल्स के चेहरों पर मुस्कान आ गई है।
Maruti Suzuki की नई Vitara Breeza ने मचाया तहलका, 20 दिनों के भीतर बुक हुईं 10000 कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति ने अपनी इस नई कार में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है। दरअसल 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS-6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी अपने लाइन-अप को लगातार अपग्रेड कर रही है।
Vitara Brezza Facelift में पावर के लिए 1.5-लीटर का 4-सिलिंडर वाला K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका माइल्ड हाईब्रिड इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई Vitara Brezza का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें सुजुकी का 4-स्पीड वाला ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट दिया है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि मारुति का स्मार्ट हाईब्रिड तकनीक केवल Vitara Brezza के ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलता है।
डीजल बंद, पेट्रोल में आई Vitara Breeza Facelift
Vitara Breeza Facelift इस बार पेट्रोल इंजन में लॉन्च की गई है। कंपनी ने Vitara Breeza को इस बार डीजल इंजन में लॉन्च नहीं किया है। फीचर्स
नए लुक में आई Vitara Breeza 2020
लुक की बात करें तो Vitara Breeza 2020 में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और अग्रेसिव हो गया है। इसमें नई क्रोम ग्रिल, नया बंपर और नई फॉग लैम्प दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके रियर में LED टेललैम्प दिए गए हैं। हालांकि, इसके रियर में डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
फीचर्स
Vitara Breeza फेसलिफ्ट के इंटीरियर में 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple Carplay जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।