देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति ने हाल ही में अपनी दो कारों को लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया है। मारुति सिलेरियो और मारुति इको में 1 अप्रैल से लागू हो चुके सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के मुताबिक फीचर दिए गए हैं। वहीं मारुति सिलेरियो का नया वर्जन लाने की भी तैयारी कर रही है, जिसमें नया इंजन दिया जा सकता है।
इको एमपीवी को किया अपडेट
मारुति ने हाल ही में अपनी इको एमपीवी को अपडेट किया है। नए अपडेट में इको में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। मारुति ओमिनी के बंद हो जाने के बाद इको की सेल में उछाल आया है और हर माह औसतन 6 हजार यूनिट्स बिक जाती हैं
इको सीएनजी वैरियंट का माइलेज 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम
हालांकि कंपनी ने इको के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इको में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन आता है, जो 73 एचपी की पावर और 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इको का सीएनजी वैरियंट 63 एचपी की पावर और 85 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। आपको इको 5-सीटर, 7-सीटर और कार्गो वैन ऑप्शन में मिलती है। इको का पेट्रोल वैरियंट 15.37 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वैरियंट का 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है।
नई इको की कीमतों में 23 हजार रुपये की बढ़ोतरी
4 of 8
मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : Maruti Suzuki
इको की शुरुआती कीमत 3.55 लाख रुपये से लेकर 4.65 लाख रुपये है। वहीं मारुति ने पिछले साल के मुकाबले नई इको की कीमतों में 23 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
सिलेरियो और सिलेरियो एक्स भी अपडेट
अब सिलेरियो हैचबैक की बात करें, तो मारुति ने सिलेरियो और सिलेरियो एक्स को भी नए सेफ्टी नियमों के तहत अपडेट किया है। दोनों हैचबैक्स में एबीएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिअर पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को-पैसंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर दिए हैं। इसके अलावा ड्राइवर साइड एयरबैग का फीचर भी दिया गया है। सिलेरियो के सामने सबसे बड़ी चुनौती अक्टूबर 2019 से लागू होने वाले क्रेश टेस्ट को पास करने की होगी।