फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki भारत में लॉन्च करेगी तीन नई SUV, जानें डिटेल्स

Fri, 23 Aug 2019 03:34 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 23 Aug 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki to launch 3 new SUVs in india all you need to know
Maruti Suzuki upcoming SUV - फोटो : Amar Ujala

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अब अपनी नई SUV गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी S-Presso, Jimny और Vitara फेस लिफ्ट को भारत में इस साल के अंत तक या फिर ऑटो एक्सपो 2020 में पेश कर सकती है।

नई Jimny की तैयारी

Maruti Suzuki to launch 3 new SUVs in india all you need to know
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki अपनी मिनी एसयूवी Jimny को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि भारतीय कार बाजार में Jimny को Gipsy के नाम से उतारा जा सकता है। इस नई गाड़ी को कंपनी अपने नेक्सा के जरिए बेचेगी। यानी आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह एक प्रीमियम मिनी SUV होगी।सोर्स के मुताबिक कंपनी नई जिप्सी/जिम्नी में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। इतना ही नहीं इसमें 4WD का भी आप्शन मिल सकता है। Jimny इस साल के अंत तक भारत आ सकती है।

माइक्रो SUV लाने की तैयारी  

Maruti Suzuki to launch 3 new SUVs in india all you need to know
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

Jimny के अलावा मारुति नई S-Presso को भी भारत में लाने की तैयारी में है। यह एक माइक्रो एसयूवी होगी। सोर्स के मुताबिक कंपनी इसे दिवाली से पहले लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके फाइनल मॉडल को अपने अरीना डीलरशिप से बेचेगी। नई S-Presso में डिजाइन इसका सबसे बड़ी खूबी में से एक होगा। इसे यूथ को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा। S-Presso का ग्राउंड क्लियरेंस 180mm हो सकता है जबकि इसमें हाई सीटिंग पोजिशन मिलेगी। आगामी मॉडल कंपनी की मौजूदा एसयूवी विटारा ब्रेजा से नीचे के सेगमेंट में आएगा। मुकाबले में यह कार महिंद्रा केयूवी100 NXT को टक्कर देगी। नई S-Presso में इसमें बीएस-6 वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जबकि कायास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन भी शामिल कर सकती है जिसका मुख्य कारण इसका माइक्रो साइज का होना। नई S-Presso को कंपनी अपने लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसलिफ्ट Vitara Brezza

Maruti Suzuki to launch 3 new SUVs in india all you need to know
मारुति सुजुकी विटारा - फोटो : Social

मारुति अब नई Vitara Brezza पर काम कर रही है हमारे सोर्स के मुताबिक अगले साल ऑटो एक्सपो के पहले दिन और पहला लॉन्च मारुति सुजुकी की नई विटारा का होगा नई फेसलिफ्ट विटारा में नया 1.5 लीटर का BS-6 पेट्रोल इंजन लगा होगा। यह वही इंजन है जो समय मौजूद Ciaz और Ertiga को पावर देता है। नई विटारा ब्रेजा में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed